भूमि होगी धन्य, जब ब्यावरा में पड़ेंगे जगत पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज के चरण

धर्म

भूमि होगी धन्य, जब ब्यावरा में पड़ेंगे जगत पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज के चरण
पहली बार होगा मंगल प्रवेश, पूरे नगर में उत्साह का माहौल; भव्य शोभायात्रा से होगा ऐतिहासिक स्वागत

ब्यावरा।

मालवा की पावन धरती एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज संभावित वर्षायोग-2026 के लिए अहिल्या नगरी इंदौर की ओर विहाररत हैं। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) की संध्या बेला में उनका प्रथम बार ब्यावरा नगर में मंगल आगमन होने जा रहा है, जिसे लेकर जैन समाज सहित पूरे नगर में अपार उत्साह का वातावरण है।

 

संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रिय शिष्य पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज ससंघ का यह प्रथम मंगल प्रवेश ब्यावरा के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अवसर माना जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगल आगमन कमला लॉज से प्रारंभ होगा। इसके बाद भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन मंदिर, जगात चौक पहुंचेगी। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत, और मंगल वंदन की तैयारियां की गई हैं। पूरा नगर तोरण द्वारों, स्वागत द्वारों और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सुसज्जित नजर आ रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस क्षण पूज्य गुरुदेव के चरण ब्यावरा की धरती पर पड़ेंगे, वह पल नगर के आध्यात्मिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। नगर का प्रत्येक श्रद्धालु इस दिव्य आगमन का साक्षी बनने के लिए उत्सुक है और वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो चुका है।
– अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी मो.: 9929747312

Biaora Set to Witness a Historic Spiritual Moment as Revered Muni Sudhasagar Maharaj Arrives for the First Time

Grand Procession Planned; Town Decked Up to Welcome the Revered Jain Saint

Biaora (Madhya Pradesh): A historic spiritual occasion is set to unfold in Biaora as the globally revered Jain monk, Niryapak Shraman Munipungav 108 Shri Sudhasagar Maharaj, is expected to make his first-ever auspicious arrival in the town on Friday, July 10, 2026, while proceeding towards Indore for the proposed Varshayog 2026.

A beloved disciple of the legendary Jain saint Acharya Shri 108 Vidyasagar Ji Maharaj, Muni Shri Sudhasagar Maharaj is widely respected for his life of non-violence, self-discipline, penance, and renunciation. His arrival is being regarded as a landmark spiritual event for Biaora and the surrounding Malwa region.

According to the organizers, the grand welcome procession will begin from Kamla Lodge in the evening and pass through the town’s main roads before concluding at the Jain Temple, Jagat Chowk. Devotees are preparing a magnificent reception with floral showers, devotional greetings, and traditional welcomes.

The entire town has been beautifully decorated with welcome gates, banners, and festive adornments, creating an atmosphere of devotion and celebration. Residents believe that the sacred footsteps of Muni Shri Sudhasagar Maharaj will bless the land of Biaora and make the occasion a memorable chapter in the town’s spiritual history.

Reported by: Abhishek Jain Luhadia Ramganjmandi

Contact: +91 99297 47312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *