जैन संत आचार्य महाश्रमण का निवाई में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

जैन संत आचार्य महाश्रमण का निवाई में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

निवाई 20 दिसम्बर।धर्म नगरी निवाई की पावन धरा पर जैन तेरा पंथ धर्म संध के महा तपस्वी करूणा सागर आचार्य महाश्रमण जी महाराज ससंघ 56 साधु व साध्वीकाओ का मंगल प्रवेश सोमवार सुबह पहाड़ी चुंगी नाका से हुआ।


जैन समाज के प्रचारक एवं प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आचार्य श्री बरोनी से विहार करते हुए सोमवार की प्रातःनिवाई की सीमा पर पहुंचे। जहाँ नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी भाजपा नेता मदनलाल वर्मा पार्षद नितिन छाबड़ा जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराना विष्णु बोहरा सुशील आरामशीन महेन्द्र चवरियां नवरत्न टोंग्या विमल जौला सुनील भाणजा दिनेश जैन बड़ला ने निवाई आगमन पर श्री फल भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंगल प्रवेश का भव्य जुलूस पहाड़ी चुंगी नाके से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर बस स्टैंड अहिंसा सर्किल बड़ी का मंदिर होता हुआ जैन नसियां मंदिर स्थित संत निवास पहुंचा।जहां आचार्य महाश्रमण का जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


आचार्य श्री महाश्रमण ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शांति के बिना केवलज्ञान नही हो सकता।तीथ॔कर से बड़ा दुनिया में कोई नहीं हो सकता। आचार्य श्री ने कहा क्रोध लोभ चिंता चिता समान है। इसलिए चिंता नहीं चिंतन करो तब शांति मिलेगी। सन्तोषी जीव परम सुखी है।आचार्य श्री ने जीवन का सूत्र बताते हुए कहा कि खुद शांति से रहे ओर दूसरों को भी शांति से रहने दो।उन्होंने कहा कि तीन रत्नों की जहां आराधना होती है वह जिनशासन है।जैन धर्म का सिद्धान्त अनेकान्त व स्यादवाद है।जिसने रत्नत्रय की आराधना की वह मोक्ष चले गए।
इस अवसर पर विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी पिंकी जैन रितु चंवरिया इन्द्रा जैन नीरा जैन शकुंतला भाणजा ममता बोहरा सीमा जैन सपना छाबड़ा महावीर प्रसाद गोधा महावीर प्रसाद छाबड़ा सहित सभी महिला मंडल मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *