मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में हुआ भगवान मुनिसुव्रत प्रतिमा का प्रथम तिलकदान, भक्ति और जयघोष से गूंजा बीनागंज
12 जुलाई को नौगामा के निर्माणाधीन सुखोदय जिनालय में होगी प्रतिमा की भव्य प्रतिष्ठा, राजस्थान में 10 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश
नौगामा।
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 श्री सुधा सागर महाराज के पावन सानिध्य में मंगलवार को मध्यप्रदेश के बीनागंज में भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा का तिलक-दस्तूर संस्कार अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीनागंज नगरी जयघोषों से गूंज उठी और पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया।
मंगल विहार करते हुए भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा बीनागंज पहुंची, जहां प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया ‘सुयश’ (अशोकनगर) के निर्देशन में तथा मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में विधिवत तिलक-दस्तूर संस्कार कराया गया। मुनिश्री ने स्वयं मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक विधि संपन्न कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।

प्रथम तिलकदान का सौभाग्य नौगामा निवासी पिंडारमिया परिवार के प्रदीप कुमार, रतनलाल, वर्षाबेन एवं कमलाबेन को प्राप्त हुआ। रिमझिम वर्षा के बीच प्रथम श्रीफल अर्पित कर केसर-चंदन से प्रतिमा का तिलक किया गया। इस दिव्य क्षण का साक्षी बना जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।
कार्यक्रम में नौगामा नवयुवक मंडल, जैन समाज तथा बीनागंज जैन समाज के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुनिश्री एवं भगवान की प्रतिमा के समक्ष श्रीफल समर्पित कर नमोस्तु अर्पित किया।
मुनिश्री के आशीर्वाद के उपरांत प्रतिमा ने पुनः मंगल विहार प्रारंभ किया। 10 जुलाई को प्रतिमा का राजस्थान में मंगल प्रवेश होगा, जहां विभिन्न नगरों में भव्य अगवानी एवं स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी एवं जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने बताया कि 12 जुलाई को प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया एवं वास्तुशास्त्री श्रीपाल नानावटी के निर्देशन में भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा को नौगामा स्थित निर्माणाधीन सुखोदय जिनालय में विधि-विधानपूर्वक विराजमान कराया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे नगर में सजावट की जा रही है और घर-घर उत्सव जैसा माहौल है।
जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर नौगामा के आदिनाथ मंदिर में विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी के सानिध्य में शांति विधान का आयोजन भी श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
— जानकारी संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312
First Tilak Ceremony of Lord Munisuvrat Idol Held in the Divine Presence of Muni Shri Sudha Sagar Maharaj; Bina Ganj Resonates with Devotional Fervour
Subheadline:
Idol to Enter Rajasthan on July 10; Grand Consecration Ceremony Scheduled at Naugama’s Under-Construction Sukhodaya Jain Temple on July 12
Naugama:
In the holy presence of Pujya Niryapak Shraman Muni Shri 108 Sudha Sagar Ji Maharaj, the Tilak-Dastur ceremony of the idol of Lord Munisuvrat Swami was solemnly performed on Tuesday in Binaganj, Madhya Pradesh. The entire town echoed with devotional chants and an atmosphere of immense spiritual joy.
The idol of Lord Munisuvrat Swami reached Binaganj during its Mangal Vihar (auspicious journey). Under the guidance of Pratishthacharya Pradeep Bhaiya ‘Suyash’ (Ashoknagar) and in the divine presence of Muni Shri Sudha Sagar Ji Maharaj, the sacred Tilak ceremony was conducted with Vedic chanting. Muni Shri himself recited the mantras and blessed the devotees.
The honour of performing the first Tilak was received by Pradeep Kumar, Ratanlal, Varshaben, and Kamalaben of the Pindarmiya family from Naugama. Amid light drizzles, the devotees offered the first coconut and applied saffron and sandalwood paste to the idol, creating an emotional and joyous spiritual moment.
Members of the Naugama Yuva Mandal, the Jain community, and the Binaganj Jain Sangh offered coconuts before the idol and paid their respects with Namostu.
Following Muni Shri’s blessings, the idol resumed its auspicious journey and is scheduled to enter Rajasthan on July 10, where grand receptions have been planned in several towns.
According to Mukesh Gandhi, President of the Naugama Yuva Mandal, and Vipul Pancholi, President of the Jain Society, the idol will be ceremoniously installed on July 12 at the under-construction Sukhodaya Jain Temple in Naugama. The installation will be conducted under the guidance of Pratishthacharya Pradeep Bhaiya and Vastu expert Shripal Nanavati. Preparations are in full swing, with the entire town being beautifully decorated for the historic occasion.
Jain community spokesperson Suresh Chandra Gandhi informed that a Shanti Vidhan was also performed at the Adinath Jain Temple in Naugama under the guidance of Vidhanacharya Ramesh Chandra Gandhi to mark the auspicious event.
Information Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi.9929747312

