ध्यान और आत्मसाधना से ही मिलता है मोक्ष का परम पद, दूसरों को नहीं स्वयं को बदलें : आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज

धर्म

ध्यान और आत्मसाधना से ही मिलता है मोक्ष का परम पद, दूसरों को नहीं स्वयं को बदलें : आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज

आत्मचिंतन, ध्यान और णमोकार मंत्र के जाप को जीवन का आधार बनाने का दिया संदेश, आचार्य वर्धमानसागर महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि

आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि मनुष्य के जीवन में यदि वास्तव में कुछ उसके अपने हाथ में है, तो वह केवल उसके निज परिणाम (आंतरिक भाव) हैं। उन्होंने कहा कि संसार, परिवार अथवा अन्य व्यक्तियों को बदलने का प्रयास करने के बजाय प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं को साधने का पुरुषार्थ करना चाहिए। जो अपने परिणामों पर नियंत्रण कर लेता है, वही जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त करता है।

आचार्य श्री ने कहा कि भगवान महावीर सहित सभी तीर्थंकरों और महान आचार्यों ने स्वयं को साधकर ही परम मोक्ष पद प्राप्त किया। साधु का वास्तविक अर्थ भी स्वयं को साधने वाला है। जब व्यक्ति संयम, साधना और आत्मानुशासन का जीवन अपनाता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज पर स्वतः पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग दूसरों को बदलने में लगे रहते हैं, जबकि आत्मकल्याण का मार्ग आत्मचिंतन, आत्मनिरीक्षण और ध्यान से होकर गुजरता है। ध्यान के माध्यम से ही महापुरुषों ने अक्षय एवं अविनाशी मोक्ष पद प्राप्त किया है। इसलिए प्रत्येक साधक को आत्मध्यान, णमोकार मंत्र का जाप और वीतराग चिंतन अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।

प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ने स्पष्ट किया कि पद, प्रतिष्ठा, धन और भौतिक सुविधाएँ कभी स्थायी सुख नहीं दे सकतीं। वास्तविक आनंद आत्मस्वरूप की अनुभूति में निहित है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की परिणति ध्यान है और ध्यान की सिद्धि से आत्मा परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर होती है।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने हाल ही में समाधिस्थ हुए आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी 13 दिवसीय सल्लेखना और समाधिमरण को आदर्श साधना का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज ने अंतिम समय तक गुरु सेवा, विनम्रता, संयम और समाधि साधना का उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत किया। ऐसे गुरु-शिष्य संबंध जैन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं।

प्रवचन के अंत में आचार्य श्री ने सभी श्रद्धालुओं से आत्मकल्याण, ध्यान, संयम और वीतराग साधना के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए विश्व शांति एवं मंगल की कामना की।

प्राप्त जानकारी: माही जैन धीरावत

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Meditation and Self-Discipline Are the True Path to Liberation: Acharya Shri Sunilsagar Ji Maharaj

Calls for self-transformation over changing others; urges devotees to embrace meditation, Namokar Mantra, and spiritual introspection

Acharya Shri Sunilsagar Ji Maharaj, in his spiritual discourse, emphasized that the only thing truly within a person’s control is their inner state and personal conduct (Nij Parinam). Rather than trying to change the world, family, or other people, every individual should focus on transforming themselves. One who masters their own thoughts and emotions attains true success in life.

Acharya Shri stated that Lord Mahavira, all Tirthankaras, and great Jain Acharyas attained the supreme state of liberation by conquering and disciplining themselves. A true monk, he explained, is one who has mastered the self. When a person lives a life of discipline, restraint, and spiritual practice, it naturally inspires society.

He further said that while most people remain occupied with changing others, the path to self-realization lies in introspection, self-analysis, and meditation. It is through deep meditation that enlightened souls attained the eternal and imperishable state of Moksha. Therefore, every seeker should make meditation, chanting the Namokar Mantra, and contemplation on the Vitaraga ideals an integral part of daily life.

During the discourse, Acharya Shri remarked that status, wealth, fame, and material comforts can never provide lasting happiness. True bliss lies only in realizing one’s own soul. He explained that knowledge reaches its highest fulfillment through meditation, and through perfected meditation, the soul progresses toward becoming the Supreme Soul (Paramatma).

Acharya Shri also paid heartfelt tribute to the recently attained Acharya Shri Vardhamansagar Ji Maharaj, describing his 13-day Sallekhana and Samadhi Maran as an extraordinary example of spiritual austerity and detachment. He praised Muni Shri Vidyasagar Ji Maharaj, who was appointed as the successor Acharya, for his exemplary guru devotion, humility, discipline, and dedicated service until the very end. Such guru-disciple relationships, he said, are priceless treasures of the Jain tradition.

Concluding his discourse, Acharya Shri urged all devotees to walk the path of self-purification, meditation, restraint, and Vitaraga spirituality, while praying for universal peace, harmony, and the welfare of all beings.

Information Source: Mahi Jain Dhirawat

Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi, Rajasthan, India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *