आयोजन के पोस्टर का हुआ विमोचन- शनि अमावस्या पर होगा महामस्तकाभिषेक

धर्म

आयोजन के पोस्टर का हुआ विमोचन- 

*शनि अमावस्या पर होगा महामस्तकाभिषेक*

कोटा, 4अगस्त। शनिवार ओर अमावस्या के विचित्र योग पर सभी श्रद्धालु शनिग्रह अरिष्ट श्री मुनिसुव्रतनाथ की आराधना उपासना के लिए कोटा के सबसे निकटवर्ती अतिशय क्षेत्र केशोराय पाटन उपस्थित होते है । ऐसे संयोग पर यहां सदा महामस्तकाभिषक का आयोजन किया जाता है । जो इस वर्ष 23 अगस्त को आ रहा है ।उसी आयोजन में सानिध्य हेतु प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा कोटा में वर्षायोग हेतु विराजमान तपोभूमि प्रणेता, पर्यावरण हितैषी आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी मुनिराज को श्रीफल सहित निवेदन किया गया ।

 

 

 

कमेटी के मंत्री राजेन्द्र जैन (बिट्टू) ने जानकारी देते हुए बताया कि इतिहासकारों के आधार पर लगभग 4500 वर्ष पूर्व निर्मित के पाटन दिगम्बर जैन मंदिर भारत का सबसे प्राचीनतम तीर्थ क्षेत्र है । जहां प्रत्येक शनिवार ओर विशेष तौर पर संयोग वंश आने वाली शनि अमावस्या पर भक्तों का ताता लगता है । इस वर्ष 23 अगस्त को होने वाले इस महाआयोजन में आचार्य प्रज्ञा सागर जी की अनुमति से भट्टारक स्वामी प्रमेय सागर जी का सानिध्य हमें प्राप्त हो रहा है।

आयोजन हेतु सोमवार को आयोजित एक विशेष बैठक में कमेटी अध्यक्ष गुलाबचंद जैन (चूना वाले) की अनुशंसा पर नवरत्न ग्रुप के इन्द्र जैन एवं अभिषेक लुहाड़िया को आयोजन का मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया । इसी बैठक में आयोजन के मुख्य पोस्टर का विमोचन भी किया गया । बैठक में कमेटी के जितेन्द्र जैन, संजय गंगवाल, अभिषेक लुहाड़िया, उत्तम जैन, निर्मल जैन, विश्वास लुहाड़िया, शैलेष जैन उपस्थित रहे ।

 

महामंत्री राकेश जैन ‘चपलमन’ ने बताया कि पूर्व में मंदिर गर्भगृह में स्थित था तथा बुजुर्ग श्रावकों को दर्शन में बड़ी कठिनाई आती थी किंतु आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा से पिछले वर्ष मंदिर का नव निर्माण प्रारंभ हुआ जो अब धीरे धीरे मूर्त रूप ले रहा है यह पहली शनि अमावस्या होगी जब एक साथ हजारों श्रावक भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन पूजन का लाभ ले पाएंगे ।

राकेश जैन ‘चपलमन’ 9829097464 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *