नम आंखों से दी माताजी को चातुर्मास की विदाई

धर्म

नम आंखों से दी माताजी को चातुर्मास की विदाई
नौगामा ।परम पूज्य पवित्रमती माताजी संघ का मंगल चातुर्मास समापन के बाद सोमवार विहार के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा नम आंखों से दी विदाई । सुबह में आदिनाथ मंदिर में शांतिधारा ओर अभिषेक के बाद विधान का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित रमेश गांधी के मंत्रोचार के में पूजन की गई। उसके बाद आर्यिका संघ का विहार हुआ।विहार के दौरान श्रद्धालुओं के आंखों से आसू निकल रहे थे। अवसर पर माताजी ने कहा कि साधु का आना-जाना होता ही रहता है हमें दुखी नहीं होना हे। नौगामा चातुर्मास वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान की कृपा से एवं गुरु कृपा से नौगामा नगर वासियों को मिला एवं इन चार माह में सभी ने धर्म लाभ लिया। सभी ने संयम नियम तप से सफल बनाया सभी को हमारा बहुत-बहुत आशीर्वाद है । उन्होंने कहा कि सुखदेव तीर्थ नसिया जी में शीघ्र से शीघ्र प्रतिमा विराजमान हो ऐसी हमारी भावना है और साथ ही बड़ी माताजी विज्ञान मति के साथ सहित पुनः आगमन होगा। नोगामा नगर के युवा महिला पुरुष ने अपनी भक्ति के माध्यम से चातुर्मास में जो संस्कार प्राप्त किए हैं उन संस्कारों को जीवन पर्यंत निभाते हुए सही है मार्ग पर चलें । माताजी संघ सहित पिंडारमा नगर होते हुए बोडीगामा नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जहां पर मंगल कलशो बेड बाजो के साथ भव्य अगवानी की गई प्रवक्ता सुरेश चंद्र गाधीं नौगामा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *