झूमकर बरसे मेघ, तपती धरती को मिली राहत: रामगंजमंडी में सीजन की सबसे जोरदार बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

राज्य

झूमकर बरसे मेघ, तपती धरती को मिली राहत: रामगंजमंडी में सीजन की सबसे जोरदार बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रामगंजमंडी।

कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान रामगंजमंडी व आसपास के क्षेत्र के लोगों को आखिरकार मौसम ने बड़ी राहत दी। गुरुवार को हुई इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया। आसमान में घुमड़-घुमड़ कर आए काले बादलों ने जमकर बारिश की, जिससे वातावरण पूरी तरह बदल गया और गर्मी का असर काफी हद तक कम हो गया।

 

 

लगातार बरसते बादलों से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए, जबकि ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का एहसास कराया। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश ने शहर के जनजीवन में नई ताजगी भर दी।

 

इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसान अब खरीफ फसलों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही, तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ जाएगी।

मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। लोगों का मानना है कि सीजन की इस शानदार शुरुआत से आगे भी अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे खेती-किसानी के साथ-साथ जल स्रोतों को भी भरपूर लाभ मिलेगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *