आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ मार्ग है सामायिक, विधिपूर्वक करें तो मिलेगा अनंत आध्यात्मिक लाभ : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज

धर्म

आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ मार्ग है सामायिक, विधिपूर्वक करें तो मिलेगा अनंत आध्यात्मिक लाभ : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज

मधुबन।

राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने धर्मसभा में सामायिक की शास्त्रोक्त विधि, उसके आध्यात्मिक महत्व और व्यवहारिक पक्ष पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सामायिक केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को राग-द्वेष से मुक्त कर समता में स्थापित करने की सर्वोत्तम साधना है। यदि इसे विधिपूर्वक और एकाग्र भाव से किया जाए तो इसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़ जाता है।

 

 

गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि मुनिश्री के सरल, व्यवहारिक और शास्त्रोक्त मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को सामायिक की सही विधि समझने के साथ-साथ उसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिली।

धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा कि सामायिक प्रारंभ करने से पहले शरीर को पूरी तरह शिथिल करना आवश्यक है। संधि-चालन के माध्यम से शरीर की जकड़न दूर कर मन और शरीर दोनों को साधना के लिए तैयार करना चाहिए। इसके बाद पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर—चारों दिशाओं की दिग्वंदना करते हुए वहाँ विराजमान जिनेन्द्र भगवान, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु एवं समस्त पूज्य आत्माओं को श्रद्धापूर्वक नमस्कार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सामायिक के आरंभ में सभी जीवों से हृदयपूर्वक क्षमा याचना करें और स्वयं भी सभी को क्षमा करें। राग, द्वेष, क्रोध, मान, माया और लोभ के प्रभाव में मन, वचन और काया से हुए समस्त अपराधों के लिए क्षमाभाव व्यक्त करते हुए निर्मल चित्त से साधना प्रारंभ करनी चाहिए। इसके बाद आत्मचिंतन, आध्यात्मिक पदों का स्मरण अथवा बारह भावनाओं का चिंतन कर मन को आत्माभिमुख बनाना चाहिए।

मुनिश्री ने बताया कि सामायिक के अनेक स्वरूप हैं। मंत्र-जप, बारह भावनाओं का चिंतन, आत्मतत्त्व का मनन और निदिध्यासन—सभी सामायिक की प्रभावी विधियाँ हैं। उन्होंने विशेष रूप से निदिध्यासन को सर्वोत्तम अवस्था बताते हुए कहा कि साधक अपने विचारों का केवल साक्षी बने, उनके साथ बहने का प्रयास न करे। जैसे आकाश में बादल आते-जाते रहते हैं, वैसे ही विचारों को आते-जाते हुए देखना ही मन को गहन शांति और आत्मानुभूति की ओर ले जाता है।

उन्होंने बताया कि सूर्योदय, मध्याह्न और सूर्यास्त के आसपास का संधिकाल सामायिक के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यदि उस समय सामायिक संभव न हो तो साधक अपने जीवनक्रम के अनुसार एक निश्चित समय तय कर नियमित रूप से उसी समय साधना करे। नियमितता ही साधना की सफलता का मूल आधार है।

 

मुनिश्री ने सामायिक में आने वाली सामान्य बाधाओं का समाधान भी बताया। उन्होंने कहा कि दीवार का सहारा लेकर सामायिक न करें, जिस आसन पर विश्राम करते हों उसी पर साधना न करें तथा भोजन संयमित रखें, विशेषकर दोपहर में अधिक भोजन से बचें। यदि बैठने पर अधिक नींद आती हो तो खड़े होकर भी सामायिक की जा सकती है। वहीं स्वास्थ्य कारणों से भूमि पर बैठना संभव न हो तो कुर्सी पर बैठकर भी पूर्ण श्रद्धा और एकाग्रता के साथ सामायिक की जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन मुनि श्री संधान सागर महाराज ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी अशोक भैया ने आगामी 21 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले 108 मंडलीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की विस्तृत जानकारी श्रद्धालुओं को प्रदान की।

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Samayik Is the Finest Path to Self-Purification; When Performed Properly, It Brings Immense Spiritual Benefits: Muni Shri Praman Sagar Maharaj
Madhuban:
Renowned Jain saint Muni Shri Praman Sagar Maharaj delivered an inspiring discourse explaining the complete scriptural method, spiritual significance, and practical aspects of Samayik. He emphasized that Samayik is not merely a religious ritual but a profound spiritual practice that frees the soul from attachment and aversion, establishing it in a state of equanimity. When performed according to the prescribed method, its spiritual benefits multiply significantly.
According to Gunayatan Madhya Bharat National Spokesperson Avinash Jain Vidyavani, the practical and detailed guidance provided by Muni Shri enabled devotees to understand the authentic procedure of Samayik and inspired them to incorporate it into their daily lives.
Muni Shri stated that before beginning Samayik, one should completely relax the body. Through gentle joint movements, physical stiffness should be removed so that both the body and mind are prepared for meditation. Thereafter, devotees should offer reverential salutations in all four directions—East, South, West, and North—to the revered Jinas, Siddhas, Acharyas, Upadhyayas, monks, and all venerable souls.
He further advised that the practice should begin with heartfelt forgiveness—seeking forgiveness from all living beings while also forgiving everyone. One should sincerely repent for all faults committed through mind, speech, and body under the influence of attachment, hatred, anger, pride, deceit, and greed. Only with a pure and peaceful mind should the spiritual practice commence, followed by self-reflection, contemplation of sacred verses, or meditation on the Twelve Bhavanas (spiritual reflections).
Explaining the different forms of Samayik, Muni Shri said that mantra chanting, contemplation of the Twelve Bhavanas, reflection on the true nature of the soul, and Nididhyasan (deep meditative absorption) are all effective practices. Describing Nididhyasan as the highest state, he advised practitioners to remain mere witnesses to their thoughts rather than becoming involved with them. Just as clouds pass through the sky, thoughts should be observed without attachment. This awareness leads the mind toward profound peace and self-realization.
He noted that the most auspicious time for Samayik is during the three Sandhi Kaal periods—around sunrise, noon, and sunset. If these timings are not feasible, practitioners should choose a fixed time according to their daily routine and observe Samayik regularly, as consistency is essential for spiritual progress.
Addressing common obstacles, Muni Shri advised devotees not to lean against a wall during Samayik, avoid performing it on the same seat used for resting, and maintain moderation in food intake, especially by avoiding heavy afternoon meals. Those who feel sleepy while sitting may perform Samayik standing. Likewise, individuals who are unable to sit on the floor due to health reasons may practice while seated on a chair with complete devotion and concentration.
The programme was conducted by Muni Shri Sandhan Sagar Maharaj. On the occasion, Brahmachari Ashok Bhaiya shared detailed information about the 108 Mandaliya Shri Siddhachakra Mahamandal Vidhan, scheduled to be held from July 21 to July 29. July 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *