नैत्रदान संकल्प व रक्तदान शिविर के साथ
खैराबाद निवासी सोमेंद्र गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने अपना जन्मदिन नैत्रदान संकल्प पत्र भर के मनाया
रामगंजमडी
भारत विकास परिषद रामगंजमंडी व शाइन इंडिया के पदाधिकारियों को बुलाकर खैराबाद में रक्तदान शिविर के साथ ही सोमेंद्र गुप्ता, देवीशंकर मीणा ,तनुज सोमेशर,ने नैत्रदान संकल्प पत्र भर के व रक्तदान करके जन्मदिन मनाया।

परिषद के संजय पतीरा ने बताया कि इस अवसर पर समाचार लिखते समय तक लगभग 45 यूनिट का रक्तदान किया जा चुका व अभी भी रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान किया जा रहा था।रक्तदान संग्रहण के लिए SRGH मेडिकल कॉलेज झालावाड़ द्वारा किया गया। नेत्रदान संकल्प पत्र भरने में परिषद के आशीष गुप्ता, दिनेश ड़पकरा ,संजय बिजावत, संजय पतीरा,कैलाश माहेश्वरी, और संजय सतीजा ने सहयोग किया ।।

