पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा परिंडे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ *सब की सेवा सबको प्यार*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट_——————
— नोगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज सुखोदय तीर्थ नसियाजी भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, रमेश चंद्र गांधी, कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी गफ्फार भाई अर्जुन भाई श्रीपाल नानावटी, सचिव कैलाश पंचोली सुभाष चंद्र नानावटी, लोकेश पाटीदार आदि के सानिध्य में आज जैन पाठशाला के छात्रो एवं ग्रामीणों को परिंडे वितरण किए गए
इस अवसर पर श्रीमान मालवीय जी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इन पशु पक्षियों के लिए जो जल की व्यवस्था की जारी है बहुत सराहनीय कार्य है हमें प्रत्येक प्राणी मात्र के लिए अच्छे कार्य करने चाहिए, इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष में गांधी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को एवं जैन पाठशाला की छात्रों को यह शपथ दिलाई की प्रातः उठने के बाद एक लोटा पानी इन परिंडो जरुर डालेंगे एवं उनके दाने-पानी की व्यवस्था करेंगे इस अवसर पर वस्तुकार श्रीपाल नानावटी द्वारा सभी छात्रों को पेन एवं डायरी वितरण की एवं उनकी ओर से 200 परिंडे, एवं जयेश पंचोली द्वारा 101,वितरण करने की स्वीकृति प्रदान की इस अवसर पर जैन पाठशाला की अध्यापिका कुसुम लता नानावटी मनीष , नानावटी द्वारा नसिया जी में छात्रों को पूजन कराई एवं उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार के पुण्य कार्य किया जा रहे हैं हम उनके कार्यों की सहारण करते हैं

इस अवसर पर जयंतीलाल गांधी रमलाल जैन, अमित गांधी कमल पंचोली भरत नानावटी, नरेश पिंडारमियां, वीरा विमला पंचोरी, मोहनलाल परमार मैनेजर महेंद्र जैन रोहित गांधी ने अपना सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन शाखा के वीर सदस्य जगजी कटारा किया
