मै तुम्हे स्वर्ग का टिकट देने के लिए सुसनेर आया हु प्रज्ञासागर महाराज सुसनेर मे हुआ एतीहासिक मंगल प्रवेश
सुसनेर
तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज का मंगल आगमन गुरूवार की बेला मे सुसनेर मे मंगल आगमनहुआ जहा महाराज श्री की एतीहासिक आगवानी हुयी पूज्य आचार्य श्री का मंगल विहार झालरापाटन वर्षायोग हेतु चल रहा है यह पद यात्रा पर्यावरण पदयात्रा के रूप मे हो रही है जगह जगह वृक्षारोपण भी किया जा रहा है
मंगल विहार की बेला मे गुरुवार को सुसनेर से विहार करने से पूर्व श्री कैलाश खचाजी के फार्म हाउस पर महाराज श्री सानिध्य मे वृक्षारोपण किया गया उसके उपरान्त महाराज श्री ने सुसनेर की और विहार किया उसके बाद श्री राजमल खूप वाले के पेट्रोल पंप पर मंगल आगमन हुआ जहा उन्होने गुरुदेव की आगवानी की एवम पद प्रक्षालन कर मंगल आरती की गयी इसी क्रम मे महाराज श्री सानिध्य मे पेट्रोल पंप पर भी वृक्षारोपण किया गया
उसके बाद सुसनेर पहुचने पर समाजबंधुओ ने भव्य आगवानी की एतीहासिक मंगल प्रवेश के साथ महाराज श्री त्रिमूर्ति मंदिर पहुचे जहा आचार्य श्री ने जिनालय के दर्शन किए उसके बाद भव्य जुलुस के रूप मे मैना रोड जैन मंदिर आए और दर्शन किए दर्शन कर गुरुदेव अभिभूत हो गए सभी नगर के जिनालयो के गुरुदेव दर्शन किए मार्ग मे विधायक श्री विक्रम राणा ने भी अपने आवास के बाहर गुरुदेव की आगवानी की एवंपद प्रक्षालन मंगल आरती कर आगवानी की समस्त जिनालय के दर्शन करआचार्य श्री त्रिमूर्ति मंदिर पहुचे जहा उन्होने धर्म सभा को सबोधित किया

धर्मसभा मे आचार्य श्री ने कहा की मै तुम्हे स्वर्ग का टिकट देने सुसनेर आया हु जिसे भी स्वर्ग का टिकट चाहिए मुझसे संपर्क कर सकता है टिकट की कीमत सिर्फ बुराई का त्याग है जो बुराई का त्याग करने को राजी हो उसका टिकट कन्फर्म टिकट दूंगा

संध्या की बेला मे महाराज श्री ने आचार्य शांतिसागर महाराज की जीवन गाथा सुनाते हुए उस पर प्रश्नकिए उत्तर देने वालो को पुरुस्कृत भी किया गया
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 992974731
