चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर से मुनिश्री सुधासागर महाराज को वर्षायोग हेतु निवेदन, रविवार को रूठियाई में होगा श्रीफल भेंट 

धर्म

चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर से मुनिश्री सुधासागर महाराज को वर्षायोग हेतु निवेदन, रविवार को रूठियाई में होगा श्रीफल भेंट 

खानपुर। 

चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी की ओर से परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज के चरणों में वर्षायोग 2026 एवं चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र में पधारने का विनम्र निवेदन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम जैन ‘काका’ के नेतृत्व में रविवार को प्रतिनिधिमंडल रूठियाई पहुंचकर गुरुदेव के चरणों में श्रीफल भेंट करेगा।

जानकारी के अनुसार, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुनिश्री सुधासागर महाराज के चरण करीब पांच वर्षों बाद राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं। इसी भावना के साथ चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र से रविवार प्रातः एक बस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण रूठियाई पहुंचकर गुरुदेव से वर्षायोग के लिए राजस्थान, विशेष रूप से चांदखेड़ी तीर्थ में पधारने का आग्रह करेंगे।

श्रद्धालुओं में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह है।

 सभी राजस्थानवासी गुरुदेव से भावपूर्ण प्रार्थना कर रहे हैं कि वे अपने मंगल चरणों से राजस्थान की धरती को पुनः पावन करें।

श्रद्धालुओं की भावपूर्ण प्रार्थना—

गुरुवर के चरणों में विनती है पुरज़ोर,

चरण आपके पड़ें गुरुवर राजस्थान की ओर।

विनती हमारी गुरुवर अब स्वीकारो,

आशीष देने राजस्थान में पधारो।

अब तक तो तरसाया, अब न तरसाओ और,

चरण आपके पड़ें गुरुवर राजस्थान की ओर।

रिपोर्ट : अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी। 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *