डेरा पहाड़ी में बनने जा रहा है 162 फीट ऊंचा जैन मंदिर एक साल में बनकर होगा तैयार

धर्म

डेरा पहाड़ी में बनने जा रहा है 162 फीट ऊंचा जैन मंदिर एक साल में बनकर होगा तैयार
डेरा पहाड़ी
डेरा पहाड़ी क्षेत्र में सहस्त्र कोटि जिनालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जो 162 फीट ऊंचा निर्मित होने जा रहा है। जो छतरपुर शहर का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। तीस फुट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बन रहे इस मंदिर में 1008 प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी इसी कारण इसे सहस्त्र कोटि जिनालय कहा जा रहा है।

 

इसमें सबसे ऊपर 5 फीट की चार प्रतिमाएं खड़गासन मुद्रा में चारों दिशाओं में स्थापित की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र प्रतिमाएं भी विभिन्न स्थानों पर स्थापित की जाएगी। इस मंदिर के निर्माण में लगभग 11 करोड़ रूपया खर्च आएगा। इसका निर्माण कार्य सवा साल से चल रहा है। आने वाले 1 साल में यह मंदिर बनकर पूर्ण हो जाएगा। 

मंदिर में लग रहा  पाषाण राजस्थान से है

इस मंदिर के निर्माण में पाषाण राजस्थान से लाया गया है। ब्रज के गोल्डन वैली स्टोन से विपुल त्रिवेदी सोमपुरा के निर्देशन मकराना और किशनगढ़ के कुशल कारीगर इसका निर्माण कार्य कर रहे हैं। जिनालय का मुख्य द्वार राजस्थान के बंशी पहाड़ के के लाल पत्थर से निर्मित हो रहा है। पहाड़ी के ऊपर मंदिर के फाउंडेशन को तैयार किया जा रहा है

 

 

यहां का चबूतरा 6400 वर्ग फीट में तैयार किया गया है। इस चबूतरे के लिए 12 फीट तक जमीन की खुदाई की गई है। जमीन के ऊपर चबूतरे की ऊंचाई लगभग 9 फीट की है। इस चबूतरे के ऊपर 2209 फीट फिट पर जिनालय का निर्माण शुरू हो गया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *