टीम लैपटॉप डोनेशन की सराहनीय पहल: प्रतिभाशाली छात्र राघव गुप्ता को भेंट किया लैपटॉप

Uncategorized राज्य

टीम लैपटॉप डोनेशन की सराहनीय पहल: प्रतिभाशाली छात्र राघव गुप्ता को भेंट किया लैपटॉप

 

रामगंजमंडी।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए टीम लैपटॉप डोनेशन द्वारा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में मेधावी छात्र राघव गुप्ता को अध्ययन हेतु लैपटॉप भेंट किया गया।

 

इस अवसर पर टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे और राघव गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। टीम सदस्यों ने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों में बाधा नहीं बननी चाहिए। शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

 

टीम ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे होनहार एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की हर संभव सहायता की जाएगी, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल को समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया तथा अधिक से अधिक लोगों से ऐसे जनहितकारी कार्यों में आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *