अशोकनगर ) जैन समाज एवं भारतीय जैन मिलन ने जैन मुनियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली मयूर पंख पिच्छी के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।*

धर्म

*जैन समाज की भावनाएं आहत करने वाले मेनका गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को ज्ञापन*

➖➖➖➖➖➖

 

*(अशोकनगर ) जैन समाज एवं भारतीय जैन मिलन ने जैन मुनियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली मयूर पंख पिच्छी के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।*

 

*जैन समाज एवं भारतीय जैन मिलन ने इस विषय को गंभीर बताते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृह मंत्री एवं श्री अमित शाह को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मेनका गांधी को अपने कथित बयान के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया जाए।*

*भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री नरेश जैन ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा, करुणा एवं जीव-दया का संदेश देता है। जैन साधु-संत पिच्छी का उपयोग सूक्ष्म जीवों की रक्षा के लिए करते हैं। पिच्छी प्राकृतिक रूप से गिरे हुए मयूर पंखों से बनाई जाती है। ऐसे में मोरों की हत्या कर पिच्छी बनाए जाने का आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।*

 

*भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन कैंची ने कहा कि जैन संतों एवं जैन परंपराओं पर बिना किसी प्रमाण के इस प्रकार का गंभीर आरोप लगाना अत्यंत आपत्तिजनक है। यदि मेनका गांधी के पास अपने कथन के समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अन्यथा वे अपना बयान वापस लेकर जैन समाज एवं जैन मुनियों से सार्वजनिक क्षमा याचना करें। जैन ने कहा कि जैन समाज एक शांतिप्रिय, राष्ट्रनिष्ठ एवं अहिंसक समुदाय है, जिसने सदैव सामाजिक समरसता, जीव-दया एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया है। किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक परंपराओं एवं आस्थाओं के संबंध में बिना प्रमाण इस प्रकार के वक्तव्य सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।*

 

*ज्ञापन में निम्न मांगें की गई हैं—*

 

• मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराई जाए।

• कथित बयान के समर्थन में उपलब्ध प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा जाए।

• आरोप असत्य पाए जाने पर बयान वापस लेकर सार्वजनिक क्षमा याचना कराई जाए।

• भविष्य में ऐसी भ्रामक एवं तथ्यहीन टिप्पणियों पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

 

*केंद्र सरकार से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।*

*इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल एवं महामंत्री राकेश अमरोद के नेतृत्व में दिए ज्ञापन का वाचन महामंत्री राकेश अमरोद ने किया। इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष प्रदीप तारई, मंत्री शैलेन्द्र श्रंगार, मीडिया प्रभारी अरविन्द जैन,थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल, पूर्व महामंत्री विपिन सिंघई,जैन मिलन के राष्ट्रीय सचिव नरेश चंद जैन ,उपाध्यक्ष सुभाष जैन कैंची, मनीष बरखेडा़,प्रमोद छाया, नीलू मामा,जैन मिलन सेंट्रल के अध्यक्ष अतुल बंसल,मंत्री मनोज बहादुरपुर,रिंकेश कांसल,नीलेश टिंकल, मुकेश हार्डी, राहुल सिघई सहित अन्य प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *