हिंसा के बीच मन को शांत कैसे रखें? गुना एसपी के प्रश्न पर पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज का प्रेरक उत्तर— “नकारात्मक शक्तियां ही आपका वरदान हैं”

धर्म

हिंसा के बीच मन को शांत कैसे रखें? गुना एसपी के प्रश्न पर पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज का प्रेरक उत्तर— “नकारात्मक शक्तियां ही आपका वरदान हैं”

गुना।

प्रतिदिन अपराध, हिंसा और तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने वाले पुलिसकर्मियों के मन में शांति कैसे बनी रहे? यह महत्वपूर्ण प्रश्न गुना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितिका वासल ने पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज के समक्ष रखा। इस पर गुरुदेव ने ऐसा प्रेरणादायी उत्तर दिया, जिसने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और श्रद्धालुओं को नई सोच प्रदान की।

 

सोमवार की संध्या बेला में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में एसपी हितिका वासल ने कहा कि पुलिस का प्रत्येक दिन अपराध और हिंसा की खबरों से शुरू होता है। चोरी, हत्या, लूट, स्नैचिंग और अन्य गंभीर घटनाओं से लगातार सामना होने के कारण मानसिक तनाव स्वाभाविक है। उन्होंने गुरुदेव से प्रश्न किया कि ऐसी परिस्थितियों में मन को शांत कैसे रखा जाए और सकारात्मक व्यवहार कैसे बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा, “पुलिस परिवार बहुत कम अच्छी बातें सुन पाता है। अधिकांश समय हमें केवल नकारात्मक घटनाओं से ही जूझना पड़ता है। कई बार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय भी लेने पड़ते हैं। ऐसे में मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति कैसे बनाए रखें?”

नकारात्मक शक्तियां ही आपका वरदान हैं”

गुरुदेव सुधासागर महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि कुछ लोगों के जीवन में नकारात्मक शक्तियां ही उनके कर्तव्य का आधार होती हैं।

उन्होंने सैनिक का उदाहरण देते हुए कहा, “सीमा पर तैनात सैनिक का उद्देश्य हिंसा नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा होता है। वह हत्यारा नहीं, बल्कि देश का रक्षक होता है। उसका संघर्ष विनाश के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए होता है।”

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

इसी प्रकार पुलिस भी समाज की रक्षा का दायित्व निभाती है। गुरुदेव ने कहा, “आप जिन नकारात्मक शक्तियों का प्रतिदिन सामना करते हैं, वही आपके लिए वरदान हैं। यदि समाज से नकारात्मक शक्तियां पूरी तरह समाप्त हो जाएं, तो पुलिस और सैनिकों की आवश्यकता ही नहीं रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “जो व्यक्ति नकारात्मक शक्तियों का सामना सकारात्मक संकल्प, साहस और संयम के साथ करता है, वही सच्चा योद्धा और वास्तविक वीर कहलाता है। बुराई का सामना करते हुए अच्छाई की रक्षा करना कोई साधारण कार्य नहीं, बल्कि महान शक्ति का परिचायक है।”

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

पुलिस कर्मियों ने लिया आशीर्वाद

गौरतलब है कि पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज का मंगल प्रवेश 3 जून को गुना में हुआ था। इसके बाद 17 से 21 जून तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके प्रेरक विचारों से आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा हासिल की।

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *