श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल महासभा ,क्षेत्रीय समिति* *के* *सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव मैं समाज के वृद्धजनों का किया गया सम्मान* *कुराना तीर्थ क्षेत्र में* *विशेष पूजा अर्चना कर समाज जनों* *ने सभी के कल्याण की* *प्रार्थना की*

धर्म

श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल महासभा ,क्षेत्रीय समिति* *के *सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव मैं समाज के वृद्धजनों का किया गया सम्मान* *कुराना तीर्थ क्षेत्र में* *विशेष पूजा अर्चना कर समाज जनों* *ने सभी के कल्याण की* *प्रार्थना की

 

 

 

भोपाल
दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल महासभा ,क्षेत्रीय समिति का सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव कुराना जी तीर्थ क्षेत्र मैं संपन्न हुआ प्रातः समाज के धर्मावलंबियों ने प्रभु आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ जगत कल्याण और जगत में शांति की विशेष प्रार्थना की और तीर्थ क्षेत्र में सामूहिक णमोकार महामंत्र एवं भक्तांबर पाठ का वाचन किया अध्यक्ष सुरेश जैन सामरदा ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग महापौर मालती राय समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत की समाज की बेटियों ने भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण किया आयोजन में समाज की वृद्धजनों का सम्मान मुख्य अतिथि एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया इसके साथ ही पर्यावरण का संरक्षण और प्रदूषण मुक्त शहर के आव्हान के साथ पौधे वितरित किए गए समाज की प्रतिभाओं और पर्युषण पर्व के दोरान तप की साधना करने वाले तपस्वियों का सम्मान भी किया सभी ने एक दूसरे से क्षमा मांगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग ने कहा जैन धर्म मैं क्षमा पर्व जन जन का पर्व होना चाहिए जैन सिद्धांत संयमित होने की शिक्षा देता है और यही मनुष्य के सुख का कारण है अध्यक्ष सुरेश सामरदा ने स्वागत भाषण देते हुए सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी इस अवसर पर,महापौर श्रीमती मालती राय प्रमोद जैन हिमांशु, वीरेंद्र अजमेरा, हरीश जैन ‘चंद्रा’, महामंत्री पंकज टेलर, प्रदीप मेडिकल सतीश सहारा जिनेंद्र एसपी संजय खली चुनी सहित समाज के अनेक बंधु मौजूद थे
प्रवक्ता अंशुल जैन से प्राप्त जानकारी ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *