णमोकार मंत्र का एक-एक पद सबके लिए फलदाई है अक्षय सागर महाराज

धर्म

णमोकार मंत्र का एक-एक पद सबके लिए फलदाई है अक्षय सागर महाराज
बडवानी
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री अक्षय सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए णमोकार की महत्ता वह धर्म के प्रति श्रद्धान को बताया पूज्य मुनि श्री ने इस पर जोर देते हुए कहा कि अपने धर्म पर श्रद्धान , और धर्म के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। तभी समस्त कष्टों और संकटों से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि यदि आपका श्रद्धान है तो आपको यथोचित फल मिलेगा। यदि आपका श्रद्धान नहीं है तो आपकी पूजा भक्ति निष्फल जाएगी।

 

 

पूज्य मुनि श्री ने णमोकार मंत्र का प्रभाव बताते हुए कहा कि कि णमोकार मंत्र का ऐसा प्रभाव होता है कि यदि हम पेड़ के नीचे बैठकर जाप करते हैं तो उस पर भी उसका प्रभाव देखने को मिलता है। जिस भी स्थान इसे पढ़ा जाता है वहां अपने आप सकारात्मकता आ जाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि णमोकार मंत्र किसी जाति यह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है। बल्कि जहां महामंत्र मानव और सृष्टि के हर वस्तु व्यक्ति के उद्धार के लिए है।

उन्होंने बड़वानी क्षेत्र के लिए कहा कि आप बहुत बड़े भाग्यशाली हैं क्योंकि यहां का कण-कण पवित्र एवं पावन है। और जो इस सिद्ध भूमि क्षेत्र के आसपास रहते हो आने वाले सभी संतो का लाभ लेते रहते हो।

समाज के सदस्य श्री मनीष जी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोपहर 1:30 पूज्य मुनि श्री का संघ सहित सिद्ध क्षेत्र बावन गजा के लिए मंगल विहार हुआ वह मध्यान कि 3:00 बजे मुनिसंघ का बावन गजा मंगल आगमन हुआ। जहां समाज जन वह ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों ने बैंड बाजों के साथ अगवानी करते हुए क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर पहुंचकर पद प्रक्षालन कर मंगल आशीष प्राप्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *