कुंडलपुर में शांतिधारा करके जबलपुर लौट रहे दंपती की स्कूटी पर गिरा आम का सूखा पेड़, मौके पर मौत

धर्म

कुंडलपुर में शांतिधारा करके जबलपुर लौट रहे दंपती की स्कूटी पर गिरा आम का सूखा पेड़, मौके पर मौत

 दमोह।

तेजगढ़ थाना क्षेत्र के करोंदी तिराहा के पास सोमवार शाम 5.30 बजे एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। कुंडलपुर से शांतिधारा अभिषेक कर लौट रहे दंपती पर अचानक एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल पेड़ हटाया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

दंपती रविवार को जबलपुर से स्कूटी से कुंडलपुर आए थे। इस बीच वे कुंडलपुर से लौटकर एक शादी में भी शामिल हुए। उन्हें तेजगढ़ में भी रिश्तेदारी में रुकना था। उसके बाद जबलपुर रवाना होते। इसी बीच वे हादसे का शिकार हो गए।

 

 

पुलिस ने बताया कि जबलपुर के दीक्षितपुरा निवासी आशीष जैन, पिता राजेंद्र कुमार जैन, 55, और उनकी पत्नी अंतिम उर्फ पिंकी जैन, 50, रविवार को दमोह आए थे। आशीष जबलपुर में व्यापारी हैं। मृतका के भाई कमलेश जैन ने बताया कि उनकी बहन और बहनोई रविवार को कुंडलपुर दर्शन के लिए गए थे। वहां उन्होंने शांतिधारा और पूजन किया। सोमवार शाम करीब 4 बजे वे दमोह के लिए रवाना हुए थे।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

दमोह में एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद दोनों तेजगढ़ होते हुए जबलपुर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार तेजगढ़ में मृतका की बहन का घर है। इसलिए दंपती पहले वहां रुकने वाले थे। इसके बाद जबलपुर के लिए रवाना होते। लेकिन परासई के आगे करोंदी-पड़रिया तिराहा के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ा आम का पेड अचानक टूटकर उनकी स्कूटी पर आ गिरा। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *