कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किए अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद

धर्म

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किए अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद

जयसिंहपुरा (उज्जैन, मध्यप्रदेश)।

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नगरीय प्रशासन, आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने परम पूज्य अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में पहुंचकर श्रीचरणों में वंदना की तथा मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला।

 

 

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने आचार्यश्री के प्रति अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सदाचार, संस्कार, नैतिकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

   

अपने प्रेरणादायी मंगल प्रवचन में अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज ने कहा कि धर्म केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, अहिंसा, संयम और करुणा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का मार्ग है। जब शासन और समाज दोनों धर्म तथा नैतिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, तभी राष्ट्र उन्नति, समृद्धि और वैभव के नए शिखर स्थापित करता है।

आचार्यश्री ने श्रद्धालुओं को “हर मास एक उपवास” का संकल्प लेने का संदेश देते हुए कहा कि उपवास केवल शरीर की शुद्धि का साधन नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म के परिष्कार का भी श्रेष्ठ माध्यम है। इससे आत्मबल सुदृढ़ होता है, संयम का विकास होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। संपूर्ण परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

प्राप्त जानकारी: नरेंद्र अजमेरा, पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद)

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *