धर्म-साधना का नया केंद्र बनेगी संतशाला रिद्धि -सिद्धि दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को संतशाला का शिलान्यास स्वास्तिभूषण माताजी ससंघ के सान्निध्य में हुआ।
कोटा
रिद्धि -सिद्धि दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को संतशाला का शिलान्यास भारत गौरव गणिनी आर्यिका105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के सान्निध्य में हुआ। माताजी ने कहा कि संत समाज के चलायमान ऊर्जा केंद्र होते हैं। जहां संतों का निवास होता है, वहां ज्ञान, संयम और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश स्वतः फैलता है।
प्रातः नित्य अभिषेक, शांतिधारा के बाद आयोजित मंगल प्रवचन के पश्चात मंत्रोच्चार के बीच संत निवास का शिलान्यास हुआ।

इस अवसर पर सकल जैन समाज के परम संरक्षक विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि संत निवास का निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक संस्कारों और धर्म साधना का स्थायी केंद्र स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समाजसेवी पंकज जैन ने बताया कि संतशाला का निर्माण सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से 45 लाख की लागत से किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यह संतों के प्रवास, धर्मचर्चा और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ऐसी होगी अत्याधुनिक संतशाला, ये रहेंगी सुविधाएं
1800 वर्गफीट में निर्माण,जैन मंदिर परिसर के पास बनेगी,जी +2 भवन के रूप में विकसित होगी,2 बड़े हॉल और 6 विश्राम कक्ष बनेंगे,40-50 संतों के ठहरने की व्यवस्थात्यागी-व्रती रसोईघर भी बनेगा जिसकी अनुमानित लागत 45 लाख रुपए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
