आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का 56 वा मुनि दीक्षा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
रामगंजमंडी
विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का 56 वां मुनि दीक्षा महोत्सव रामगंज मंडी में भक्ति भाव के साथ मनाया गया
इस कड़ी में सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक 108 बीजाक्षर रिद्धि मंत्रों के साथ की गई। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गई।

भक्ति के इन अनुपम पलो में प्रशांत आचार्य आकाश शास्त्री के निर्देशन में भक्ति भाव के साथ भक्तों ने आचार्य श्री का पूजन किया। मदिर आचार्य श्री के जय जयकारों से गुंजायमान था।। प्रत्यक्ष नही परोक्ष रूप से सभी ने पूज्य गुरुदेव को नमोस्तु किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
