🙏 *सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं अखिल भारतीय युवा परिषद शाखा नौगामा द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
20 जून 2026 *सब की सेवा सबको प्यार* नौगामा महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं अखिल भारतीय युवा परिषद शाखा नौगामा के संयुक्त तत्वाधान में आज सुखोदय तीर्थ नसिया जी नौगामा में सिद्ध श्री माताजी, महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन सेक्रेटरी विनोद दोसी, विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी शाखा सचिव कैलाश पंचोली अखिल भारतीय युवा परिषद शाखा अध्यक्ष आशीष पंचोरी, जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, के सानिध्य में आज वर्षा की रिमझिम बोछारों के बीच तीर्थ क्षेत्र पर वृक्षारोपण किया गया एवं आचार्य विभव सागर जी द्वारा रचित *पर्यावरण महाकाव्य* का विमोचन किया गया इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा प्रतिवर्ष वर्षा के दिनों में वृक्षारोपण किया जाता है विनोद जी दोसी ने कहा कि आज यह प पावन घड़ी है कि माताजी की सानिध्य में हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु तीर्थ क्षेत्र पर वृक्षारोपण करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ महावीर इंटरनेशनल द्वारा वर्ष पर्यंत सेवा कार्य किया जा रहे हैं नौगामा शाखा को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं सिद्ध मति माताजी में पर्यावरण कविता के माध्यम से कहा कि आजकल प्राकृतिक आपदा है जो आ रही है इसका मुख्य कारण है पर्यावरण दूषित होना हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाना है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है वृक्ष ही हमारे जीवन के आधार हैं हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है एवं कपड़े की थैली का उपयोग करना है वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं है बल्कि यह मानव जीवन पर्यावरण तथा आने वाली पिढियो के भविष्य को सुरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण वनों की कटाई प्राकृतिक संसाधनों के अधिक दोहन के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है ऐसे वृक्षारोपण प्रकृति के संरक्षण और मानव कल्याण का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा इस प्रकार की कार्य किया जा रहे हैं हमारी ओर से उनको बहुत-बहुत आशीर्वाद है शाखा की ओर से अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह का अंक भेंट किया गया कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज नौगामा नंदेश्वर तीर्थ से पधारे यात्री एवं नौगामा शाखा के वीर सदस्य नरेंद्र जैन नितेश जैन, महिमा जैन मनीष गांधी व जैन पाठशाला के छात्र उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शाखा की वीर सदस्य आशीष पिंडारमियां द्वारा किया गया
