सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार गौतम  दक पहुंचेंगे कामां पंचकल्याणक महामहोत्सव में

धर्म

सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार गौतम  दक पहुंचेंगे कामां पंचकल्याणक महामहोत्सव में

जयपुर ।
कामां, राजस्थान में परम पूज्य 108 आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज संसघ सानिध्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव में अतिथि के रूप में उपस्थिति हेतु माननीय सहकारिता मंत्री गोतम दक को महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया जिसमे उन्होंने अपनी सहमति दी।महोत्सव समिति के संयोजक प्रवीण बडजात्या ने अवगत कराया कि प्रतिनिधिमंडल में महोत्सव समिति के। प्रवीण बडजात्या वैशाली नगर ,मुख्य समन्वयक उदयभान जैन बड़जात्या महारानी फार्म , कोषाध्यक्ष अशोक बडजात्या झोंटवाडा , धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम बिलाला जयपुर, के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला बूंदी के जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन बूंदी, सिद्धार्थनगर जयपुर से विनीत चांदवाड भी उपस्थित थे।आचार्य श्री विशाल संघ सहित दिल्ली से कामां महामहोत्सव में सानिध्य प्रदान करने हेतु पद विहार कर चुके हैं।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिर्पोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *