रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का हीरक जन्मजयंती महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।श्रुतपंचमी पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

धर्म

रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का हीरक जन्मजयंती महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।श्रुतपंचमी पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
अयोध्या
श्री भगवान ऋषभदेव दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज जैन मंदिर में पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का 75वा हीरक जन्मजयंती महोत्सव अनेक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न किया गया।

सर्वप्रथम जिनवाणी माता को को पालकी में विराजमान करके बैंड बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ जैन साध्वी भारतगौरव चारित्रचन्द्रिका गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में यात्रा निकाली गई जिसमें सम्पूर्ण जैन साध्वियों एवं जैन भक्त मस्तक पर शास्त्र रखकर चल रहे थे। एवम बैंड बाजे के साथ यात्रा निकाली गई।

 

मुख्य मन्दिर में विराजमान भगवान ऋषभदेव की 31फूट उत्तुंग प्रतिमा का अभिषेक सम्पन्न किया गया।

 

 

 

 

जैन मान्यतानुसार 2000 वर्ष पहले आज ही के दिन शास्त्र लेखन का कार्य प्रारम्भ हुआ उससे पूर्व श्रुत की परम्परा नहीं थी एक से दूसरे व्यक्ति को सुनकर ही ज्ञान हो जाता था।

 

इस अवसर पर जैन मंदिर धर्म पीठ के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी का 75वों हीरक जन्मोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ, ध्वजारोहण के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जम्बूप्रसाद जैन-गाजियाबाद एवं कुलाधिपति श्री सुरेश जैन-मुरादाबाद के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। बाराबंकी महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं इस अवसर पर पूज्य ज्ञानमती माताजी ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पौठाधीश सदैव निरोगी दीर्घायु एवं स्वस्थ रहे एवं देश व समाज को अपनी सेवाएँ देते रहें। धर्म की सेवा में जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ऐसे महान साधक के लिए आशीर्वाद।

 

 

 

श्री विजय कुमार जैन मंत्री अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी ने बताया कि पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति के 75वें जन्मोत्सव पर एक अभिनंदन ग्रंथ का प्रकाशन किया गया जिसका विमोचन आए हुए अतिथियों के द्वारा कराया गया इसी शृंखला में कुलाधिपति श्री सुरेशचंद जैन ने अपने उद्‌गार व्यक्त किए एवं इन्दौर से आए हसमुख गाँधी के द्वारा विनयांजलि समर्पित की गई न्यायमूर्ति श्री के. यू. चाँदीवाल- औरंगाबाद (महा.) स्वामीजी के लिए अपनी विनयांजलि समर्पित की कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के अनेक पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं इस अवसर पर प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने पूज्य स्वामीजी के दीर्घायु व शतायु होने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री जीवन प्रकाश जैन-हस्तिनापुर ने किया।

स्वामीजी ने पूज्य माताजी से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं माताजी के चरण प्रक्षालन किए। ब्रह्मचारी बहनों ने स्वामीजी के मस्तक पर रजत पुष्प क्षेपण किए इसी शृंखला में 75 थाल मेवा मिष्ठान फल आदि के सभी लोगों में वितरित किए गए इस अवसर पर बाराबंकी, फतेहपुर, दरियाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, औरंगाबाद, टिवैश्तनगर, महमूदाबाद आदि स्थानों से भक्तगण पधारे। कार्यक्रम के अन्त में पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का चरण प्रक्षालन संघपति श्री अनिल कुमार जैन-दिल्ली ने किया।

 

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेकजैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *