एक बार खाये तो योगी, दो बार खाये तो भोगी,_ तीन बार खाये तो रोगी, और जो बार-बार खाये, उसकी जल्दी मृत्यु होगी..! अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज

धर्म

एक बार खाये तो योगी, दो बार खाये तो भोगी,_तीन बार खाये तो रोगी, और जो बार-बार खाये, उसकी जल्दी मृत्यु होगी..! अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज 

लिमडी दाहोद गुजरात

अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज एवं उपाध्याय पियूष सागरजी महाराज की अहिंसा संस्कार पदयात्रा दिक्षा भुमी परतापुर से पुष्पगिरी की और चल रही है उसी श्रुंखला में आज लिमडी दाहोद में उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि। मैं भारत में बढ़ती हुई बीमारियों की लहर को देखकर चिंतित हूँ। यह लहर अब नये-नये रोग लेकर आ रही है। आज का भारत अनेक प्रकार की बीमारियों और रोगों की राजधानी बनता जा रहा है। 

 

 

भारत दुनिया में मधुमेह (डायबिटीज) की सबसे बड़ी समस्याओं वाले देशों में शामिल है। 

 एक अनुमान के अनुसार लगभग 11.4 फीसदी भारतीय मधुमेह से पीड़ित हैं, जो वैश्विक औसत से अधिक है।इसके अलावा मोटापा भी एक भयावह समस्या बन चुका है। महिलाओं में यह समस्या वर्ष 2005-06 में 12.6 फीसदी से बढ़कर 2019-20 में 24 फीसदी तक पहुँच गई, जबकि पुरुषों में यह 9.3 फीसदी से बढ़कर 22.9 फीसदी हो गई। भारत में 2.7 करोड़ से अधिक बच्चे और युवा मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं।

 

 

दरअसल, इन सबके पीछे पैकेट बंद खाना और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड बहुत हद तक जिम्मेदार हैं। पैकेट बंद खाना तुरंत भूख तो मिटा देता है, लेकिन उसके दुष्परिणाम हमारे शरीर की ऐसी तैसी कर देते हैं।मोटापा कम करने की दवाइयाँ भी भारत में धड़ल्ले से बिक रही हैं ओजेम्पिक और मौंजारो जैसे इंजेक्शन इसके उदाहरण हैं।Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

 

 

आज इंसान शरीर की परेशानियों से जूझ रहा है और दवाइयों के बोझ तले दबता जा रहा है। स्वस्थ भोजन प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार होना चाहिए। खाद्य पदार्थों की शुद्धता और सुरक्षा केवल उपभोक्ताओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि देशहित तथा सामाजिक और आर्थिक हितों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होती है…!!!Smiling man in plaid shirt with folded arms beside a sunset mountain scene and inspirational text in Hindi/ Punjabi on the right.Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

 

आज अंतर्मना-अहिंसा-संस्कार पदयात्रा { दिशा-दाहोद गुजरात, झाबुआँ, पेटलावद,बदनावर, तपोभूमि उज्जैन, मकसी पार्श्वनाथ तीर्थ,सोनकच्छ,पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र,मध्यप्रदेश} परम पूज्य गुरुदेव भारत गोरव विश्व के सर्वश्रेष्ठ तपस्वी उत्तम सिंह निष्क्रिडित व्रत्तकर्ता अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागरजी महाराज जी चतुर्विघ संघ का भव्य मंगल पद विहार दिनाँक 13 जून 2026, शनिवार सुबह को 5.30 बजे न्यू डिस्ट्रीक कोर्ट, झालोद जिला-दाहोद से विनय पार्क, लीमडी जिला-दाहोद गुजरात 10 किलोमीटर के लिए होगा।

 

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *