युवा परिषद की उदयपुर सम्भागीय कार्यशाला व वृक्षारोपण 14 को ।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की सम्भागीय कार्यशाला व बेठक 14 को आयोजित होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने बताया कि उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियो व जिला अध्यक्ष, महामंत्री तथा सभी शाखाओं के अध्यक्ष व महामंत्रीयो कि एक आवश्यक बैठक उदयपुर में आयोजित कि जा रही है जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित होगी।
जिलाध्यक्ष अरुण लुणदिया व महामंत्री मनोज गदिया ने बताया कि प्रथम बार उदयपुर में आयोजित कार्यशाला व बैठक में उदयपुर सम्भाग के सभी शाखाओं के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी सम्मिलित होंगे साथ ही आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी की सुशिष्या प्रज्ञाश्रमणी आर्यिकारत्न चन्दनामती माताजी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बलीचा स्थित श्री सुप्रकाश मती ध्यानोदय केंद्र में वृक्षारोपण किया जायेगा।
