चकवाड़ा गुणस्थली से ग्राम चौरू के लिए हुआ पूज्य श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी ससंघ का भव्य मंगल विहार वेदी शुद्धिकरण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहण में होगा पावन सानिध्य

धर्म

चकवाड़ा गुणस्थली से ग्राम चौरू के लिए हुआ पूज्य श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी ससंघ का भव्य मंगल विहार वेदी शुद्धिकरण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहण में होगा पावन सानिध्य
गुणस्थली चकवाडा

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर चौरु ग्राम में 3 और 4 दिसंबर 2022 को होने वाले वेदी शुद्धिकरण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहण में सानिध्य प्रदान करने के लिए तृतीय पट्टाधीश धर्म शिरोमणि आचार्य 108 श्री धर्म सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 श्री श्रुत मति माताजी एवं आर्यिका 105 श्री सुबोध मति माताजी का आज गुणस्थली से पावन वर्षायोग 2022 के उपरांत विहार हुआ और ग्राम चौरू में भव्य मंगल प्रवेश हुआ,

 

 

 

 

 

जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इस अवसर पर पुज्य माताजी का गाजे-बाजे के साथ चौरु ग्राम में भव्य मंगल प्रवेश करवाया गया इससे पूर्व गांव की सीमा पर चौरु जैन समाज ने भव्य आगवानी कर जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए पादप्रक्षालन कर आरती करके संत भवन में ठहराया।

 

कार्यक्रम में मुनि भक्त मनीष गोधा लदाना ने बताया कि प्रत्येक घरों के बाहर माताजी का पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई, माताजी की प्रवेश के साथ आज से ही गांव में धर्ममय वातावरण छा गया। समाज के सभी व्यक्तियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया है समाज के व्यक्तियों ने बताया लगभग डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन मंदिर में सभी वेदियां जीर्णशीर्ण हो गई थी तो उनका जीर्णोद्धार करवाया गया है और सभी वेदियों पर सोने का काम करवाया गया है एवं कांच के दरवाजे लगवाए गए हैं मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है।वेदी शुद्धिकरण प्रतिष्ठा के सारे कार्यक्रम पंडित श्री सुरेश जी शास्त्री निवाई के दिशा निर्देशन विभिन्न मंत्रोचारणों के द्वारा सम्पन्न होंगे।

 

 

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *