आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के चंवलेश्वर पार्श्वनाथ की ओर बढ़ते पावन कदम…13 जून को होगा मंगल प्रवेश
चैनपुरा चवलेश्वर
वो दृश्य वह क्षण कितना पावन होगा जब आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ सहित चवलेश्वर के अतिशयकारी पार्श्व प्रभु के दर्शन कर वंदन कर एक टक निहारेंगे।
विवरण
परम पूज्य आचार्य भगवन् श्री 108 आर्जवसागर जी महामुनिराज ससंघ वर्तमान में धामनिया में विराजमान हैं।
ससंघ का पावन विहार दिनांक 12 जून 2026 को प्रातः 5:15 बजे धामनिया से काछोला की ओर होगा।

दिनांक 12 जून 2026 को ससंघ की आहारचर्या माहेश्वरी धर्मशाला, काछोला में सम्पन्न होगी तथा रात्रि विश्राम भी माहेश्वरी धर्मशाला, काछोला में ही होगा।*

* मंगल विहार एवं मंगल प्रवेश
*
वह दृश्य कितना पावन होगा जब आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज की अगवानी पावन तीर्थ पर होगी 

दिनांक 13 जून 2026 को प्रातः 5:15 बजे ससंघ का विहार माहेश्वरी धर्मशाला, काछोला से 1008 श्री चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशानोदय दिगम्बर अतिशय तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगा। मंगल प्रवेश 13 जून को प्रातः8:15 बजे होगा।
