जैन समाज के 4 हजार लोगों ने चातुर्मास, ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र में पंच कल्याणक के लिए किया श्रीफल भेंट गुरुवर हमको तारों राजस्थान पधारो

धर्म

जैन समाज के 4 हजार लोगों ने चातुर्मास, ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र में पंच कल्याणक के लिए किया श्रीफल भेंट
गुरुवर हमको तारों राजस्थान पधारो

रामगंजमंडी
प्रदेश के करीब 4 हजार जैन समाज के लोगों ने सोमवार को मध्यप्रदेश के गुना में निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधा सागर महाराज से राजस्थान में चातुर्मास करने और ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के पंचकल्याणक में सानिध्य देने की विनती की।

समाजजनों ने श्रीफल भेंट कर उनसे विनय की। इन दिनों में मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में गुना में पांच मंदिरों का पंचकल्याणक महोत्सव सम्पन्न होने रहा है। इसी दौरान उन्होंने संकेत दिए कि उनके गुरु आचार्य विद्या सागर महाराज के आदेशानुसार नारेली तीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित पंचकल्याणक शीघ्र और भव्य रूप में संपन्न होगा। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त की कि पहली बार प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ उनके दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर प्रार्थना की-“गुरुवर हमको तारो, राजस्थान पधारो।” इस अवसर पर किशनगढ़ के अशोक पाटनी, ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गदिया, कोटा के हुकूम काका, उदयपुर के पारस जैन, बिजौलिया के लाभचंद पटवारी, चंवलेश्वर के प्रकाशचंद कासलीवाल, प्रकाशचंद गंगवाल, इंदरचंद पाटनी सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.

नारेली पंचकल्याणक पर मुनि का बड़ा संकेत

मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज ने कहा कि ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का पंचकल्याणक कई रिकॉर्ड बनाएगा और यह आचार्य विद्या सागर महाराज की आज्ञा से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जैन मुनियों की अनियत विहार परंपरा के तहत यह आयोजन समयानुकूल रूप से संपन्न होगा।Smiling man in plaid shirt with folded arms beside a sunset mountain scene and inspirational text in Hindi/ Punjabi on the right.Hindi advertisement poster with bold red headline and black subheading about a snack, set against a warm orange sunrise background with silhouettes of people walking; inset image shows bowls of assorted fried snacks in trays at the bottom right.

Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.

इस दौरान समाजजनों ने कहा कि 31 वर्ष पहले आचार्य विद्या सागर महाराज ने ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र की नींव रखी थी, जो आज एक विशाल धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *