आज होगा मौजी बंधन समारोह देशभर से आ रहे भक्तो के सिर पर होगा संस्कारो का बीजारोपण व्यक्ति सबसे पहले मद् से रहित हो मद् क्रोध से भी अधिक खतरनाक है– राष्ट्रसंत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज
अशोक नगर — जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर पर स्थित अंचल के सबसे बड़े तीर्थ दर्शनोदय तीर्थ थूबोंन जी में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज का 53 वां आचार्य पद दिवस समारोह परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य मे शुक्रवार को दोपहर में 1:00 बजे मौजी बंधन समारोह के रूप में मनाया जायेगा।
तिरेपन दीपों से होगी आचार्य भगवंत की महा आरती
इस अवसर पर प्रातः काल की बेला में बड़े बाबा के दिव्य दरवार में भगवान का महाअभिषेक होगा इसके बाद आचार्य भगवंत के चित्र के सम्मुख 53 दीपों से आरती होगी उपरांत परम पूज्य के मंगल प्रवचन होंगे*

इसके पहले धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुगंव राष्ट्रसंत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि सबसे पहले उपदेश कार को कहा गया है कि व्यक्ति को सबसे पहले मद् से रहति करने को कहा गया है मद् का नाश क्रोध से भी ख़तरनाक होता है इसलिए सबसे पहले हमे को छोड़ना होगा ग्रह नक्षत्रों में सबसे सीधा सदा ग्रह शनि ग्रह होता है बिल्कुल सीधा सदा कुछ भी अपने तरफ़ से नहीं करता आपने जो कर्म किया है उसका पूरा फल शनि ग्रह देता है

उससे ही सब डरते हैं वह कोई रिसपद नहीं लेता जो आप ने किया उसकी फल आपको भोगना पड़ेगा जैसे जिसका कर्म है उसको बैसा परिणाम देता है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





