जो इंसान जहां पैदा होता है उसे वहीं अच्छा लगता है प्रज्ञासागर महाराज
झालरापाटन
आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को स्थानीय शांति नाथ जी के बाड़े में पर्यावरण संरक्षक 108 आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा मनुष्य को अपनी जन्मभूमि ही प्यारी होती है चाहे कर्मभूमि कहीं पर भी हो जो इंसान जहां पैदा होता है उसे वहीं अच्छा लगता है बेटा बड़े शहरों मे रहता और मां-बाप को अपने पास बुलाता है पर मां-बाप वहां नहीं जाते क्योंकि उन्हें अपनी जन्मस्थली ही प्रिय होती है।
जो जीव जहां रहता है वहीं की उसकी आदत हो जाती है वही उसका मन लगता है व्यक्ति चाहे कितने ही बड़े स्थल पर या कितनी ही विलासिताओं की चीजों को भोग कर रहा हो पर उसे वहां पर स्थाई मन नहीं लगता और वह अपने प्रिय स्थान पर वापस लौट जाता है हमें भी अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए धर्म की प्रभावना को बढ़ाना चाहिए जो शरीर में रहता है उसे शरीर अच्छा लगता है और जो आत्मा में रहता है उसे आत्मा अच्छी लगती है ।








धर्म सभा को संबोधित करने से पूर्व बाकलीवाल परिवार ने आचार्य श्री को शास्त्र भेंट कर पादपक्षालन किया मंगलाचरण संजय पाटोदी ने किया
आचार्य श्री ने आगामी नवरात्र के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
