*संतों के खिलाफ दूषित आपराधिक मानसिकता के लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई -पुलिस अधीक्षक मिश्रा**विशाल बाइक रैली निकालकर जैन समाज पहुंचा कलेक्टोरेट*
अशोक नगर
-जैन संतों पर हो रहे हमलों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लिखी जा रही अभद्र,अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणियों से आहत जैन समाज ने आज सुभाष गंज जैन मंदिर मैदान से राजनैतिक चेतना मंच के कार्याध्यक्ष हुकम काका कोटा,सन्त सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र पत्रकार भोपाल ,नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई के नेतृत्व में सुभाष गंज मैदान से एक विशाल वाइक रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर पहुंचकर सभा में बदल गई जहां मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर महोदय, एस डी एम, एडिशनल एस.पी. गजेन्द्र सिंह कंवर, एस.डी.ओ .पी. विवेक शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों के ज्ञापनों को दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित स्थानीय युवा ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कार्य वाही हो।
*दूषित मानसिकता के लोगो पर कठोर कार्यवाही होगी –एस पी मिश्रा*
इसके पहले श्री राजीव मिश्रा ने कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं होते वे राष्ट्र की भावनाओं के प्रतीक हैं साधु संतों पर अमर्यादित अभद्र टिप्पणी करके बाले दूषित मानसिकता के लोगो को वकसा नहीं जायेगा पुलिस विना दबाव के पहले ही दिन से कार्य वाही कर रही ऐसे लोगो ढूंढ ढूंढ कर सामने लायेंगे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर कठोर कार्यवाही होगी। संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र पत्रकार भोपाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है हम आपको फूल भेंट करने आयें है। जिस तरह से सामाजिक सोहार्द के वातावरण को षड्यंत्र पूर्वक बिगाडने की कोशिश हो रही है एैसे में अपराधियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी हो गया है।

राष्ट्रीय राजनैतिक चेतना मंच के कार्याध्यक्ष हुकम काका कोटा ने कहा कि इस तरह के घृणित मानसिकता को बर्दाश्त नही किया जायेगा ।यदि जरूरत पड़ी तो देश भर में आंदोलन के साथ ही धरना प्रदर्शन किया जायेगा। नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि इस तरह के घृणित मानसिकता के लोगो को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा हमारे नेता केन्द्रीय मंत्री श्री मंत सिंधिया जी एवं मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में जब इस मामले को लाया गया तो उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है किसी भी अपराधिक प्रवृति वाले लोगों पर, जो संतों के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणी कर रहे उन पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित अन्य समुदायों के लोगों को पैसे देकर साधु संतों के खिलाफ अभियान चला रहे लोगों को ढूंढ कर उन पर कठोर कार्यवाही हो जिससे सामाजिक सोहार्द का वातावरण ना बिगड़े। ज्ञापन का वाचन महामंत्री राकेश अमरोद व शैलेन्द्र श्रृंगार ने किया इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष अजित बरोदिया एवं प्रदीप तारई,थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल, महामंत्री मनोज भैसरवास, पूर्व महामंत्री विपिन सिंघई, मंत्री शैलेन्द्र दददा, राजेन्द्र हलवाई, जैन मिलन के राष्ट्रीय सचिव नरेश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन कैंची, विनोद मोदी मनीष वरखेडा़ सहित अन्य प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित थे।
