श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ने लिया आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का आशीष
टोंक। भामाशाह धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व आर.के. मार्बल समूह के श्री अशोक पाटनी ने टोंक में विराजमान वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान आदिनाथ के चरणों में श्रीफल चढ़ाकर मंगल आशीर्वाद भी लिया।जैन नसिया पहुँचने पर जैन नसिया कमेटी एवं चातुर्मास कमेटी द्वारा श्री पाटनी का हार्दिक स्वागत-सम्मान किया गया। प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कार्यक्रम में चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष भागचंद जी फुलेता वाले, मंत्री धर्मचंद जैन दाखिया वाले, राजू जी सराफ, टोनी जी आंडरा, कमल जी सराफ, विमल जी जैन बरवास वाले, कल्लू जी पासरोटिया, अर्पित जी पासरोटिया, विनायक जैन, ब्रह्मचर्य गज्जू भैया जी सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।आचार्य श्री आशीर्वाद उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन पुरानी टोंक जैन मंदिर का अवलोकन भी किया। राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

