Group of students and teachers posing with certificates after a ceremony in a classroom; a banner for the institution is overhead.

भारत विकास परिषद का 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर संपन्न योग, संस्कृति, संस्कार, वैदिक मंत्रों के साथ स्पोकन इंग्लिश सीखा

देश

भारत विकास परिषद का 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर संपन्न

योग, संस्कृति, संस्कार, वैदिक मंत्रों के साथ स्पोकन इंग्लिश सीखा

 

धामनोद //दीपक प्रधान

भारत विकास परिषद शाखा धामनोद द्वारा विगत 1 जून से 5 जून तक पंच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन मां नर्मदा एकेडमी ऑडिटोरियम में किया गया । शिविर में कक्षा 5 से 10 के चुनिंदा 50 बच्चों में भारतीय संस्कारों का बीजारोपण, विशेष रूप से योग पद्धति, स्वास्थ्य, दैनिक आचरण, भारतीय संस्कृति, संस्कारों, पूजन, उपासना पद्धति, वैदिक मंत्रों के साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश पर नगर एवं क्षेत्र के मूर्धन्य विद्वान शिक्षकों प्रशिक्षकों रीना नाहर, वसुधा आजाद, विपुल गांवशिंदे, विजय कुमार शर्मा, पूजा सिंघल, जितेंद्र पाराशर, सुमित वर्मा द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन किया गया ।

शिविरार्थियों को प्रतिदिन अंकुरित, पौष्टिक, स्वल्पाहार का राकेश पाटीदार, राजेश पारीक, राजू सलूजा, मुकेश आगीवाल एवं लायंस क्लब द्वारा सौजन्य प्रदान किया गया ।

समापन समारोह के दौरान प्रत्येक शिविरार्थी को परिषद द्वारा प्रशंसा पत्र, मां नर्मदा एकेडमी एवं विकास सुपर बाजार द्वारा बालोपयोगी पुस्तके एवं स्मृति चिन्ह, सुदर्शन मेगा मार्ट द्वारा 5 विशिष्ट बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उपहार प्रदान किए गए ।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद मध्यभारत दक्षिण प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष विजय नामदेव सहित शाखा सचिव राजू सलूजा, सचिन यादव महेश सेन, देवकरण पाटीदार, जगदीश पाटीदार, दीपक प्रधान, डॉ महेश पटेल, योगेंद्र सिंह चौहान, अनिल खजांची, डॉ सन्नी पंडित ने अपने अथक परिश्रम से शिविर को सफल बनाया ।

कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष डॉ मनोज नाहर एवं आभार प्रदर्शन संस्कार संयोजक रमेशचंद्र वर्मा ने किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *