शामली की बेटी सावी जैन सीबीएसई टॉपर बन जैन जगत को किया गौरवान्वित 500 में से 499 अंक संपूर्ण भारत में पहला स्थान प्राप्त किया
शामली।
बेटों के साथ बेटिया भी अब कीर्तिमान बना रही है और वह उन्नति का शिखर छु रही है जिसका उदाहरण सावी जैन दिया।उत्तर प्रदेश के शामली की बिटिया सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में देशभर में सर्वोत्तम अंक लाकर कीर्तिमान रच दिया।
सावी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किया सावी आगे जाकर सिविल सर्विसेज में जाकर और देश की सेवा करना चाहती हैबिटिया उपलब्धि पर उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा शामली अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।जिस विद्यालय से बिटिया ने अध्ययन किया वहां खुशी का वातावरण बन गया एवम शिक्षकों की आंखों में गर्व के आंसू थे

आपको बता दे सावी शामली के शिवचौक मोहल्ले की रहने वाली सावी के पिता फर्नीचर शोरूम चलाते हैं और मां गृहिणी हैं। सावी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षक हर कठिन परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे।उन्होंने अन्य छात्रों को संदेश दिया है कि वे लगातारपढ़ाई करें और अपने सभी संदेहों को दूर करते रहें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान परेशानियां आएंगी, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए


सिर्फ एनसीईआरटी की ही किताबें पड़ी
सावी की यह उपलब्धि बेटियों की क्षमता को दर्शाती है। यह उदाहरण भारतीय सेना की महिला अफसर व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी की तरह है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी योग्यता साबित की है। लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती थी और लगातार जो चीज उनको याद नहीं होती थी उनको बार-बार तब तक याद करती थी । कि जब तक वह उनकेउंगलियों पर ना आ जाए। सावी ने बताया कि उसने अलग से किसी भी प्रकार की कोई तैयारी नहीं कि सिर्फ एनसीईआरटीकी किताबें ही पड़ी और उनको ही निरंतर अपनी पढ़ाई में शामिल किया।
सावी शामली के स्कॉटिश स्कूल की छात्र है। जैसे हीसीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ और पता चला किशावी जैन ने सीबीएसई में ऑल इंडिया टॉप किया है तो उनकेस्कूल में ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए और ढोल नगाड़ों केसाथ सभी ने जैन का भव्य स्वागत स्कूल परिसर में किया।
दसवीं की परीक्षा में की थी स्कूल में टॉप
सावी जैन की माता कविता जी ने बताया कि अगर माता-पिता अपने बच्चों के लिए इतनी मेहनत करते हैं और बच्चे उनकी मेहनत को आगे बढ़ते हुए इस तरह के परिणाम लाये तो बहुत खुशी होती है। सावी की माता ने बताया कि उन्होंने कभी भीउसको पढ़ने के लिए नहीं बोला वह अपने मन से ही लगातारअध्ययन करती रहती थी। रात में भी वह अपने आप उठकरपढ़ाई करने लगती थी । आपको यह भी बता दे की सावी ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में भी अपने स्कूल में टॉप किया था।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


