विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में परम पूज्य आयिका श्री सिद्धश्री मति माताजी सानिध्य में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन
5 जून 2026 नौगामा
परम पूज्य आचार्य विभव सागर जी महाराज की शिष्या आयिका 105 सिद्ध श्री मति माताजी के सानिध्य में आज महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर निखिल जैन महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी शाखा सचिव कैलाश पंचोली भरत पंचोली नितेश जैन के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस की संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से दुपट्टा उड़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण शुद्ध रहे सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो पर्यावरण शुद्ध रहे इस हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया इस अवसर पर सिद्ध श्री माताजी ने कहा कि हमें पर्यावरण को शुद्ध रखना है जिससे पृथ्वी पर विचरण करने वाले सभी जीव जंतु अपना जीवन अच्छी तरह से जी सके एवं आजकल पर्यावरण खराब होने से आए दिन प्राकृतिक आपदा आ रही है इसलिए हमें पर्यावरण का संतुलन बनाना है हमारे गुरु आचार्य विभव सागर जी महाराज ने सन 2021 में नौगामा रहकर पर्यावरण की बात कही थी पर्यावरण की रचनाएं लिखी थीउ
पर्यावरण की रचनाएं आज इस पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित की जा रही है पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए माताजी ने अपने मुखारविंद से पर्यावरण की कविता के माध्यम से जन जागरण को जागने की बात कही महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं हमारी ओर से शाखा को बहुत-बहुत आशीर्वाद
इस अवसर पर डॉक्टर निखिल जैन ने कहा कि हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाना है कल कारखाने के दूषित गैसों से वातावरण दूषित होता जा रहा है मोबाइल टावर की किरणों से पक्षियों के विलुप्त हो रहा है हमें इसे बचाने हेतु प्रयास करना है कार्यक्रम में सभी बंधुओ से निवेदन किया गया की हमें अपने जन्मदिन अपने वर्षगांठ या अन्य धार्मिक कार्य सामाजिक कार्यों पर एक पौधा धरती के नाम पर पौधे का लगाना है
कार्यक्रम में चुन्नू मुन्नू गांधी मौलिक ,आशीष पंचोली, जैन पाठशाला की छात्रा में उपस्थित थे सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि, आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) है! 🌍🌱यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह धरती हमारा इकलौता घर है और इसकी सुरक्षा करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। हर साल इस दिन की एक विशेष थीम होती है, जो पर्यावरण से जुड़ी किसी बड़ी चुनौती पर हमारा ध्यान खींचती है।

आज के दिन हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा योगदान दे सकते हैं:
एक पौधा लगाना: अगर जगह हो, तो आज एक नया पौधा ज़रूर लगाएं।
प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को अलविदा कहें और कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें।
पानी और बिजली बचाना: ज़रूरत न होने पर नल और लाइटें बंद रखें।
“धरती हमारी ज़रूरतों को पूरा कर सकती है,
आज इस मौके पर पर्यावरण के लिए कुछ खास करने का सोचा है|
सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
