**श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ, आचार्यश्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिकाश्री विशुद्धमति माता जी ससंघ का ऐतिहासिक मंगल मिलन हुआ|
आगरा।
शहर के प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में शुक्रवार प्रातः जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर उपस्थित हुआ, जब आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री 108 इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ तथा गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105विज्ञमती माताजी ससंघ का भव्य मंगल मिलन संपन्न हुआ।
इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने के लिए प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। प्रातः आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका संघ ने एम.डी. जैन परिसर, हरीपर्वत से मंगल विहार कर मोती कटरा स्थित बड़ा मंदिर पहुंचकर आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ससंघ से मंगल मिलन किया। दोनों संत संघों के मिलन के साथ ही पूरा वातावरण धर्ममय जयघोषों और श्रद्धा-भक्ति से गुंजायमान हो उठा।


श्रद्धालुओं ने विनयपूर्वक संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंगल मिलन के उपरांत दोनों आचार्य संघों एवं आर्यिका संघ के मध्य धर्म चर्चा हुई, जिसमें जिनवाणी, संयम, साधना, आत्मकल्याण एवं वर्तमान समय में धर्म प्रभावना के विभिन्न विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ। संतों ने कहा कि संतों का मिलन केवल दो संघों का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और साधना की परंपरा का उत्सव है। उपस्थित समाजजनों ने इस दुर्लभ अवसर को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए संत संघों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
