Group of people in traditional white attire and colorful saris gathered outdoors for a ritual while a man in white speaks into a microphone nearby.

1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर पंच कल्याण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट—-

धर्म

🙏 *1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर पंच कल्याण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया*🙏 सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट—-

3 जून 2026 नौगामा

परम पूज्य आचार्य गुरुवर विभव सागर जी महाराज की शिष्या आयिका सिद्ध श्री मति माताजी के सानिध्य में आज प्रातः 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर में माता जी के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य गांधी अति वीर वपंचोरी मनोज सागरमल को प्राप्त हुआ मानस्थान स्थित 16 प्रतिमा का अभिषेक बड़े भक्ति भाव से माताजी के द्वारा अभिषेक उच्चारण किया गया

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया अभिषेक के पश्चात विधान आचार्य रमेश चंद्र गांधी समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली का समवशरण परिवार की ओर से तिलक लगाकर ऊपर ना उड़ाकर सम्मान किया गया एवं माता जी को श्रीफल भेंट किया गया तत्पश्चात माताजी ने कहा कि शादी की सालगिरह मानते हैं तो प्रसन्नता होती है आज भगवान के पंच कल्याण प्रतिष्ठा की सालगिरह मना रहे हैं बड़ी खुशी प्रसन्नता की बात है इस प्रकार के धार्मिक कार्यों का आयोजन होना चाहिए जिस धर्म वृद्धि हो इस अवसर पर आदिनाथ मंदिर जी मे हस्तलिखित जो शास्त्र हैं उनका लेमिनेशन करने एवं सुरक्षित संरक्षण करने हेतु समाज जन को आवाहन किया उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने सभी हस्तलिखित शास्त्रों का संरक्षण करने एवं लेमिनेशन करने हेतु मुक्त हस्त सिद्धांत की राशि की घोषणा की इस अवसर पर माताजी ने कहा कि शास्त्र दान महादान है उसके पश्चात मंदिरजी में बड़े भक्ति भाव से भगवान महावीर स्वामी की पूजन वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ वीणा दीदी व ममता दीदीके सानिध्य में की गई महिला मंडल द्वारा शांति विधान के 64अर्ग चढ़ाए गए, इस अवसर पर समवशरण परिवार ट्रस्टी राजेंद्र गांधी दिलीप गांधी सुरेश गांधी मनीष गांधी आदित्य गांधी ने सभी का आभार प्रकट किया एवं माता जी का सानिध्य मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता का सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *