Smiling man in orange robes standing with hands clasped against a black background for a portrait image.

कुशीनगर का फाजिलनगर अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा, सीएम योगी ने किया एलान

धर्म

कुशीनगर का फाजिलनगर अब पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा, सीएम योगी ने किया एलान

फाजिलनगर

कुशीनगर के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है। मंगलवार को सीएम योगी ने इसका एलान किया है।कुशीनगर दौरे पर गए सीएम योगी ने 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

सीएम योगी ने कहा कि ये भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की धरती है। अब फाजिलनगर का नया नाम पावागढ़ होगा। कहा कि जनता की जो मांग होती है, फाजिलनगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं। फाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं। इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा।

 

मालूम हो कि फाजिलनगर कुशीनगर जिले का एक महत्वपूर्ण कस्बा है और बौद्ध पर्यटन सर्किट के लिहाज से भी यह क्षेत्र खास महत्व रखता है। सरकार का मानना है कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। हालांकि, नाम बदलने की प्रक्रिया के लिए प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद आधिकारिक रूप से फाजिलनगर को पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *