An elderly spiritual guru sits cross‑legged on an ornate carved wooden throne at a decorated stage with flowers and a microphone.

मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज की 13 वर्षों बाद गुना नगर में होगी ऐतिहासिक अगवानी जो एक नया इतिहास लिखने को आतुर

धर्म

मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज की 13 वर्षों बाद गुना नगर में होगी ऐतिहासिक अगवानी जो एक नया इतिहास लिखने को आतुर 

    गुना 

लगभग 13 वर्ष पूर्व पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का गुना नगर में मंगल आगमन हुआ था जब उनकी अगवानी हुई थी तब एक नया इतिहास लिखा गया था और वर्ष 2013 में महाराज श्री का वर्षा योग ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम चतुर्मास रहा।

 

 

    अब 3 जून 2026 की प्रातः बेला गुना नगर में एक नया इतिहास लिखने जा रही है जी हां पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज का मंगल प्रवेश होने जा रहा है जो ऐतिहासिक होगा संपूर्ण देश की निगाहें गुना नगर पर टिकी हुई है।Advertisement poster for namkeen snacks featuring bowls of fried snacks and contact numbers, with Hindi text in the background.

 

. 2 किलोमीटर से भी लंबा होगा जुलूस 

  अमृत की धार बहने वाली है 

ज्ञान की गंगा बहने वाली है 

जी हां गुना नगर में सुधा रस की धर्ममई अमृतधार बहने वाली है।

   जी हां 3 जून की प्रातः बेला में गुरुदेव की अगवानी हेतु लगभग 2 किलोमीटर से भी लंबा जुलूस होगा जो सभी के लिए एक केंद्र बिंदु बनेगा।Poster offering astrological advice: photo of a smiling woman on the left, rose petals scattered, a decorative lit diya on the right, and Hindi text with the phone number 6377240323.

   

   मिली जानकारी अनुसार महाराज श्री का आगमन 13 वर्षों के बाद हो रहा है समूचे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है इसके लिए नगर की विभिन्न संस्थाओं के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश से भी कलाकार आए हुए है। 

Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

 

      आकर्षण के केंद्र बिंदु 

परम पूज्य गुरुदेव की अगवानी में सर्वप्रथम जुलूस में सबसे आगे जिन धर्म की ध्वजा को पुलकित करते हुए सबसे आगे धर्म ध्वजा रहेगी। उसके बाद विभिन्न संस्थाओं के बैनर रहेंगे।

 

प्रातः बेला में मानो ऐसा लगेगा कि पूरा नगर जैनत्व की गंगा धारा में डुबकी लगा रहा हो। जैन धर्म का उद्घोषक वाहन जो धार्मिक नारे लगाकर अगवानी को दिशा निर्देश करेगा।

 

 

– सजे हुए हाथ ठेला में पूर्व आचार्यो एवं मुनिराजों के चित्र होगे। जो इस शोभा यात्रा को पुलकित एवं शोभायामान करेंगे।

देखो देखो कौन आया जिन शासन का शेर आया इसको गुंजित करते हुए जिन शासन का शेरकी झांकी चलेगी। 

 

 

– परम पूज्य गुरुदेव का स्टेचू होगा।

– टम टम वाहनों के माध्यम से आकर्षक चल चित्र होगे।

– 21 घुड़सवार अपनी साजसज्जा के साथ जगत पूज्य मुनि श्री की अगवानी करेंगे 

– बैंड, जिन शासन के भजनो की प्रस्तुति देगा।

– 24 बग्गियों से पूज्य श्री का स्वागत होगा ।

– 51 दिव्य ढोल नाद करेंगे ।

– सागर डपला पार्टी समूचे चल समारोह में अपनी प्रस्तुति देगी।

– इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 21 बैल गाड़ी होगी जो पौराणिक परंपरा का उद्घोष करेगी।

– अनेको बैंड होगे जो धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे और धर्म की प्रभावना करेंगे। 

– दि.जैन महिला महासमिति संभाग गुना द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी 

 

– सिलवानी का अखाडा होगा जो व्यायाम के माध्यम से प्रस्तुति देगा यह व्यायाम समूचे चल समारोह को सुरक्षा और स्वास्थ्य की प्रेरणा देगी।

– श्रुत आराधना महिला मंडल, सर्वोदय महिला मंडल, पारसनाथ महिला मंडल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी

– इसके बाद पुनः बैंड होगा जो मनमोहक स्वर संगीत की प्रस्तुति देगा।

– भक्तामर मंडल, शीतल नाथ ग्रुप ,भक्तामर महिला मण्डल , त्रिमूर्ति महिला मंडल, आदर्श बैन्ड, सोशल ग्रुप वर्धमान, मृदु महिला मंडल होगा ।

– जोधपुर डांस पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

– एकता ग्रुप पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन महिला मिलन,आरोहि जैन मिलन, अहिंसा जैन ग्रुप, खण्डेलवाल महिला ग्रुप आदि संस्थाएँ अपने- अपने संगठन के साथ चल समारोह में शामिल रहेगे ।

 

– आदिनाथ महिला मण्डल कैंट, लेजम पार्टी, डी जे पार्टी के साथ हजारो श्रद्धालु युवा वर्ग नृत्य करते हुए जगत पूज्य गुरुदेव की अगवानी करेंगे ।

– मुनि सेवा संघ का दिव्य घोष अपना शंखनाद करेगा ।

– 

       साक्षात दिव्य रूपी समवशरण का दिव्य दर्शन 

इस दिव्य अलौकिक शोभा यात्रा में साक्षात दिव्य समवशरण दर्शन जैसा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत होगा जब

-परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ मौजूद रहेंगे, ब्र. भैया एवं बहन होगे उसके बाद सभी पुरुष वर्ग रहेगा।

इसी के साथ चल समारोह पर कोटा राजस्थान से आये हुए ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी- चार क्रेनो से अनेक स्थानों पर बैलून वर्षा की जावेगी।

 

 

40 वाई 40 फ़ीट की रंगोली बनाई गई है,। आकर्षण का केंद्र बिंदु 

 

-पूज्य गुरुदेव के आगमन में 40 वाई 40 फ़ीट की रंगोली आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी40 वाई 40 फ़ीट की रंगोली बनाई गई है, जिसका जबलपुर, ललितपुर, अशोक नगर से आये हुए कलाकारों द्वारा भव्य रंगोली प्रर्दशन किया जाएगा।  

 

  108 कलशों से एक ही रेप पर महाराज श्री का होगा पद प्रक्षालन 

 

एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण जब देखने को मिलेगा जब गुरुदेव का पद प्रक्षालन एक ही रेप पर होगा जो सभी के लिए भाव विभोर कर देने वाला होगा। जी हा जगत पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का 108 रजत कलशों एक रैंप पर पादप्रक्षालन किया जावेगा। जो अपने आप में दिव्य अलौकिक होगा।

 

 

   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरवशाली परंपरा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगा 

   राष्ट्र सेवा में एवं संत सेवा में अपना एक मुकाम हासिल करने वाला संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वाहन करते हुए मुनिसंघ का विशेष स्वागत एवम आगवानी करेगा। इस अवसर पर संघ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

         इसके साथ ही अतिथि देवो भवो विनय भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुना नगर कि विभिन्न समाज और सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज संघ की अभूतपूर्व अगवानी की जाएगी।

                   संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *