Long line of students sitting on mats and papers, writing in an outdoor tented street covered with orange banners and decorations.

रामगंजमंडी में हमदर्द हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी ने कराई प्रतियोगिता परीक्षा, 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Uncategorized राज्य

रामगंजमंडी में हमदर्द हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी ने कराई प्रतियोगिता परीक्षा, 100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 

*रामगंजमंडी, 31 मई 2026*

हमदर्द हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए रविवार को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और कौशल का विकास करना रहा।

 

*OMR शीट और माइनस मार्किंग पर हुई परीक्षा*

दोनों कक्षाओं के पेपर गवर्नमेंट कंपटीशन एग्जाम के पैटर्न पर OMR शीट में लिए गए। परीक्षा में माइनस मार्किंग की पद्धति भी लागू की गई, ताकि विद्यार्थी वास्तविक प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित हो सकें।

 

*100 विद्यार्थी हुए शामिल, बालिकाओं की रही अधिक संख्या*

सर्वसमाज के कुल 103 प्रतिभागी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 100 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। खास बात यह रही कि परीक्षार्थियों में बालिकाओं की संख्या बालकों से अधिक रही।

 

*पिछड़े इलाकों में शिक्षा जागरूकता बढ़ाने की पहल*

परीक्षा का आयोजन गरीब नवाज कॉलोनी में किया गया। सोसायटी अध्यक्ष इमरान शेख ने बताया कि इस क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता की विशेष आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सोसायटी द्वारा ‘प्रोजेक्ट तालीम’ भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत 150 से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। सोसायटी पिछले 4 साल से गरीब नवाज और रैदास कॉलोनी में जनसेवा के कार्य कर रही है।

 

*शीर्ष 3- 3 विद्यार्थियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार*

परीक्षा में दोनों कक्षाओं के शीर्ष 3-3 अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपए दिया जाएगा।

 

*पत्रकारों का भी किया सम्मान*

इस अवसर पर सोसायटी के सभी सदस्यों द्वारा रामगंजमंडी के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *