. परिवार की सहमति पर कोटा से आयी टीम ने लिया . नेत्रदान परिवार की सहमति पर संपन्न हुआ नेत्रदान
रामगंजमडी
भारत विकास परिषद व शाइन इंडिया फाउंडेशन के रामगंज मंडी शाखा के ज्योति मित्र संजय विजावत, मनीष डाँगी व जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्रीमान वर्धमान डांगी के सहयोग से आज ,बाजार नम्बर एक,रामगंज मंडी में श्री पदम कुमार जैन (57 वर्ष) का नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न हुआ ।
आपको बता दे श्री वर्धमान डांगी के छोटे भाई श्री पदमचंद डांगी का घर पर ही हृदयाघात से आकस्मिक निधन हुआ इसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही संस्था के ज्योति मित्र श्री संजय विजावत जी को दी, साथ ही यह भी अनुरोध किया कि, छोटे भाई के नेत्रदान का कार्य यदि संपन्न हो सकता है तो,कोटा से नैत्रदान लेने के लिये टीम को बुला लिया जाए ।
श्री वर्धमान डांगी ने पदमकुमार के पुत्र प्रखर डाँगी ,धर्मपत्नी प्रतिभा डाँगी से सहमति लेने के बाद,शाइन इंडिया और आई बैंक सोसायटी के बीबीजे चैप्टर के कॉर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ ने रामगंजमंडी पहुंचकर पदम जी का नैत्रदान लिया ।
इस पुनीत कार्य मे भारत विकास परिषद के संजय विजावत मनीष डाँगी संजय पतीरा, प्रकाश धारीवाल और जैन समाज के ज्ञान चंद डांगी, महेंद्र डाँगी राजकुमार डाँगी व परिवारजन रामगंजमंडी का भी पूर्ण सहयोग रहा ।
28 नेत्रों का हॉ चुका संकलन
बीबीजे चैप्टर के कोऑर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि, रामगंज मंडी से अभी तक 28 नेत्रों का संकलन किया जा चुका है।जिसमें अधिकतर जैन समाज का सहयोग सराहनीय रहा है ।
नेत्रदान पर विशेष जानकारी
नेत्रदान के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर गौड़ ने कहा कि, नेत्रदान 2 वर्ष से 80 वर्ष तक के व्यक्ति का लिया जा सकता है,गर्मियों में नेत्रदान 6 से 8 घंटों तक लिया जा सकता है, मृतक की आंखों पर गीली पट्टी या रुई रखने से कॉर्निया सुरक्षित रहता है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
