Two people in white traditional attire and turbans sit at a table with open books, one writing and the other speaking into a microphone.

समय रहते जग जाऔ-आयिका सिद श्री माताजी* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट–

धर्म

🙏 *समय रहते जग जाऔ-आयिका सिद श्री माताजी* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट–

 

—1 जून 2026 नौगामा परम पूज्य आचार्य गुरुवार विनम्र सागर जी महाराज की शिष्या आयिका सिद्ध श्री माताजी संघ सहित नौगामा नगर में विराजमान है आज माता जी के सानिध्य में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान की शांति धारा माता जी के सानिध्य में हुई उसके उपरांत माता जी का मंगल प्रवचन हुआ मंगल प्रवचन में माताजी ने कहा कि समय रहते जग जाओ यह समय वापस लौट कर नहीं आएगा जीवन के जो पल गुजर गए हैं वह वापस कभी नहीं आते हैं पहले बालक थे फिर युवा हुए फिर बुजुर्ग हुए परंतु धर्म ध्यान नहीं किया सोच रहे हैं आगे फिर दिन आएंगे धर्म करूंगा लेकिन वह नहीं आएगा क्योंकि वह समय तो गुजर गया है यह मनुष्य अवतार बड़ी मुश्किल से मिला है पूर्व जन्म में बहुत अच्छे कर्म किए हैं तब जाकर यह मनुष्य अवतार मिला है हम इस प्रकार के अच्छे कर्म करें कि हमें अगला जन्म भी अच्छा मिले पूरे कर्म करोगे तो नारको में भटकोगे त्रियच, पशु पक्षी बनोगे पेड़ पौधे बनोगे तो वह जीवन कहां तक सफल होगा

 

 

इसलिए हमें प्रतिपल अच्छे कर्म करना है व्यक्ति पाप करता है तो उसे स्वयं को भोगना है, इस अवसर पर आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी सुधा सागर जी विभव सागर जी का अर्ग चढ़ाया गया, इस अवसर पर समवशरण परिवार की ओर से समवरण मंदिर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिक उत्सव 3 जून को होने से माता जी के सानिध्य में पूजन शांति धारा अभिषेक हेतु श्रीफल भेट निवेदन किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *