बांसवाड़ा से अतिशय क्षेत्र जहाजपुर के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ……………..अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
बांसवाड़ा से जहाजपुर जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की सेमी डीलक्स बस 2/2 शुरू हुई है जो शाम को 8:30 बजे रोडवेज डिपो बांसवाड़ा से रवाना होकर सुबह 4:45 पर जहाजपुर पहुंचती है और जहाजपुर से वापसी के लिए रात को 12:00 बजे जहाजपुर से मिलती है और सुबह 7:30 बजे बांसवाड़ा पहुंच जाती है।
दिगंबर जैन सोशियल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा के संयोजक अजीत कोठिया ने इस बस सेवा को प्रारंभ करने आगार प्रबंधक रोडवेज़ बांसवाड़ा को पत्र लिखकर हार्दिक आभार व्यक्त किया है। बांसवाड़ा जिले के जैन यात्रियों के मन में इस बस के प्रारंभ होने से अपार खुशी है की वे अब जब चाहे जहाजपुर तीर्थ के मूलनायक मुनिसुव्रत नाथ स्वामी के दर्शन एवं अभिषेक के लिए कभी भी जा सकते हैं।
