श्री नेमीनाथ पाठशाला, दिगंबर जैन समाज नेमी नगर, जैन कॉलोनी इंदौर *शिविर दिनांक 18 May-19 May 2024*

धर्म

श्री नेमीनाथ पाठशाला, दिगंबर जैन समाज नेमी नगर, जैन कॉलोनी इंदौर

*शिविर दिनांक 18 May-19 May 2024*
इंदौर
दिगंबर जैन समाज, नेमी नगर के तत्वावधान में नेमी नगर पाठशाला द्वारा बच्चों के शिविर का आयोजन किया गया। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

 

 

 

इसके अंतर्गत शिविर का प्रारंभ दिनांक 18 मई को शाम 6.30 बजे नेमी नगर मंदिर जी में हुआ।
प्रारंभ महामहिम आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराजजी की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांगानेर से आए विद्वान श्री अरमान जी पण्डितजी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के अन्य लोगों के साथ नेमी नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री कैलाश जी लुहाडीया एवं मंत्री श्री गिरीश जी पाटोदी भी उपस्थित थे। मंगलाचरण के पश्चात्‌ शिविर की कक्षाएं प्रारंभ हुई जिसमें बच्चों को वेलकम किट दिया गया। तदुपरांत बच्चों को माननीय पण्डितजी द्वारा जैन धर्म के अनुसार काल चक्र के बारे में जानकारी दी गई। पढ़ाने के बाद बच्चों को साल्व करने वर्क- शीट भी दी गई जो कि उन्होंने बहुत ही interest के साथ solve की। बच्चों को दीपायन मुनि की ज्ञानवर्धक मूवी भी दिखाई गई। सभी बच्चों को इन सब एक्टिविटी में बहुत मज़ा आया। सभी ने भाग लिया प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और ढेर सारे prizes जीते।

 

 

अगले दिन दिनांक 19 मई को शिविर का प्रारंभ सुबह 7.30 बजे भगवान के पूजन व अभिषेक से हुआ। आदरणीय पण्डितजी ने बच्चों को पूजन विधि समझाई ।

पूजन के पश्चात्‌ बच्चों ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।
सभी बच्चे शिविर के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और उनके पेरेंट्स का भी भरपूर सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *