ब्रह्माकुमारीज द्वारा मीडिया कार्यकर्ताओं को सम्मान

धर्म

ब्रह्माकुमारीज द्वारा मीडिया कार्यकर्ताओं को सम्मान
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर पत्रकारों का आभार व्यक्त करने रक्षाबंधन पर्व मनाने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दरमियान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार भी शामिल हुए।

 

 

 

बीके शीतल ने सभी को राजयोग मेडिटेशन के बेनिफिट्स बताते हुए कहा की “राजयोग मेडिटेशन एक अलौकिक व आत्मिक मार्ग हमें दिखाता है जिससे गलत विचारों, कुसंग और गलत वातावरण से स्वयंं को सुरक्षित कर सकते हैं।” और रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए कहा की “रक्षासूत्र हाथों में बांधकर हम संकेत देते है की इन हाथों से कभी गलत काम न हो ये हाथ मजलूम और मजबूर की रक्षा के लिए उठने चाहिए।”पत्रकारों से बातचीत के पश्चात् बी के शीतल ने सभी को कमेंट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन करवाया जिससे सभी ने आत्मिक शांति का अनुभव

 

 

किया। इसके बाद सभी पत्रकार बंधुओं को रक्षासूत्र बांधकर सौगात भेंट की गई और सभी को ईश्वरीय भोग दिया गया।

इस मौके पर सभी ब्रह्माकुमारी बहनें मौजूद रही। इस दौरान पत्रकार राजू राठौर,गोलू राठौर, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रवि जोशी मौजूद रहे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *