A bald, bearded elderly man sits shirtless on a large ornate wooden throne, speaking into a microphone at a flower-decorated podium.

त्रिकाल चौबीसी में विराजमान होगी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा आज होगा मुनिश्री सुधासागर महाराज सानिध्य में वेदी शिलान्यास समारोह 

धर्म

त्रिकाल चौबीसी में विराजमान होगी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा आज होगा मुनिश्री सुधासागर महाराज सानिध्य में वेदी शिलान्यास समारोह 

अशोकनगर 

पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ और आईना हैं। समाज के प्रति मीडिया का बहुत बड़ा दायित्व है। अशोकनगर का मीडिया सदैव रचनात्मक पत्रकारिता में अग्रणी रहा है। उक्त विचार आदिश्वर धाम, सुभाषगंज मैदान में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने व्यक्त किए।

 

 

मुनिश्री ने धर्मसभा में समाज और मीडिया के अंतरसंबंधों पर गहरा
प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुबह उठते ही जनता शास्त्रों से पहले अखबारों को पढ़ती है, इसलिए पत्रकारों को अपने इस बड़े दायित्व और प्रभाव को समझना होगा। मुनिश्री ने सीख दी कि पत्रकार भले ही तीखी और खोजी खबरों को प्राथमिकता दें, लेकिन प्रकाशन से पहले उससे होने वाले लाभ और हानि का आकलन जरूर कर लें। ऐसी कोई भी खबर जिससे समाज में आक्रोश, भ्रम या अशांति फैलने की आशंका हो, उसे पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ संभालकर ही प्रकाशित करना चाहिए।Poster offering astrological advice: photo of a smiling woman on the left, rose petals scattered, a decorative lit diya on the right, and Hindi text with the phone number 6377240323.Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

 

सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर चिंता
वर्तमान दौर में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर मुनिश्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर भ्रामक और अनर्गल खबरें ज्यादा प्रसारित हो रही हैं। व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर कोई भी कुछ भी लिख देता है और उसकी कोई जवाबदेही तय नहीं होती। भ्रम फैलाने वाले तो मजे लेकर निकल जाते हैं, लेकिन जब वैसी ही स्थिति खुद उन पर आती है, तब वे सहन नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि पाठकों को भी ऐसी खबरों को पढ़कर संयम रखना चाहिए और धैर्यपूर्वक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कानून और न्याय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज पचास प्रतिशत अदालती मामले सिर्फ परेशान करने की नीयत से किए जाते हैं, लेकिन मनुष्य को यह याद रखना चाहिए कि कर्म सबको सजा देता है, भले ही उसमें कुछ समय लग जाए।

 

 

 

29 मई को त्रिकाल चौबीसी में वेदी शिलान्यास का मुहूर्त

जैन समाज के मंत्री विजय धुर्य ने बताया कि मुनिश्री की अशोकनगर यात्रा की पावन स्मृति मैं शांति नगर स्थित त्रिकाल चौबीसी के तीसरे खंड पर नवीन वेदी का शिलान्यास और मुहूर्त आगामी 29 मई को संपन्न होगा। यहां ‘अषि, मषि और कृषि’ का युगपरिवर्तक संदेश देने वाले प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ स्वामी की भव्य और विशाल पद्मासन प्रतिमा विराजमान की जाएगी।

 

 

इस मांगलिक कार्य का पुण्य लाभलेने वाले श्रावक परिवार का भी जैन समाज की कार्यकारिणी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। इसके पहले जैन समाज ने शहर के पत्रकारों का सम्मान किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *