People stand at a busy street-side beverage stall; a woman drinks from a cup while a man in a neon green shirt points, with a large metal urn and shop signs in the background.

मानव सेवा की जीती जागती मिसाल बना श्री रामदूत मित्र मंडल रामगंजमंडी ने तपती धूप में खड़े रहकर राहगीरो को शरबत पिलाया

धर्म

मानव सेवा की जीती जागती मिसाल बना श्री रामदूत मित्र मंडल रामगंजमंडी ने तपती धूप में खड़े रहकर राहगीरो को शरबत पिलाया

रामगंजमंडी

भीषण उष्ण गर्मी का प्रकोप चल रहा है कुलर,ac पंखे फेल है। भीषण गर्मी में लोगों का चलना मुश्किल बना हुआ है।

 

 

ऐसे में नगर का रामदूत मित्रमंडल मानवता की जीती जागती मिसाल बनकर आया श्री रामदूत मित्र मंडल के श्री लक्ष्मीनारायण केजरीवाल,रवि मेवाड़ा, अंतिम गुप्ता, राजकुमार गंगवाल,कैलाश प्रजापति,सोनू शर्मा,शिव धाकड़,घनश्याम शर्मा, शरद पाराशरअशोक पोरवाल ने उष्ण गर्मी की परवाह न करते हुए खड़े रहकर लोगों को शीतल पेय पिलाया निश्चित रूप से यह अनुकरणीय पहल कही जाएगी मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है आज वो सार्थक रूप में परिलक्षित होती हुई दिखाई दी।

मधुबन खुशबू देता है जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है।

 

जानकारी देते हुए मित्र मंडल के श्री राजकुमार गंगवाल ने उत्साह से लबरेज होकर कहा कि नौतपा है अधिक मास की ग्यारस भी है जो एक पुनीत दिवस है छोटा सा प्रयास है आमजन को गर्मी से राहत मिल सके इस हेतु यह भाव आयाउन्होंने कहा कि हमें यह कार्य करके भीषण उष्ण प्रचंड गर्मी में भी शीतलता का अहसास हो रहा है।Hindi poster showing a seated guru with books and many bowls of snacks; bold red headline above promises tips or info (advertisement).Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.Poster offering astrological advice: photo of a smiling woman on the left, rose petals scattered, a decorative lit diya on the right, and Hindi text with the phone number 6377240323.

 

एक जवाब में श्री गंगवाल ने कहा कि और भी जगह ऐसे कार्य होना चाहिए ताकि लोगों को गर्मी से निजात मिले उन्होंने सभी से तन से इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *