बगदा बरौली अहीर नवनिर्मित जिनालय में हुआ भव्य वेदी एव शिखर शिलान्यास महोत्सव का आयोजन
आगरा
आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नवनिर्मित जिनालय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा बरौली अहीर में भव्य वेदी एवं शिखर शिलान्यास महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया| जिसमें महोत्सव का शुभारंभ विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जैन एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप कुमार जैन ने ध्वजारोहण की मांगलिक क्रियाओं के साथ किया|
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया की सौभाग्यशाली भक्तों ने आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया| इस कार्यक्रम में बालिका ने णमोकार महामंत्र पर नृत्य प्रस्तुत किया| इस अवसर पर आगरा की छीपीटोला,कमला नगर,कलाकुंज, जयपुर हाउस,मोती कटरा,ज्योति नगर बेलनगंज,धूलियागंज सेक्टर 7 सेक्टर 4 शैलियां एवं समस्त शैलियों के जैन समाज ने आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल भेंटकर मंगल प्रवास के लिए निवेदन किया| साथ ही आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंटकर वर्ष 2024 चतुर्मास हेतु निवेदन किया| कार्यक्रम के मध्य में भक्तों को आचार्यश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ| इस अवसर पर आयोजन कमेटी ने सभी अतिथियों को दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया| मंच का संचालन अनंत कुमार जैन एवं सत्येंद्र जैन ने किया|

इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में नवीन वेदी एवं शिखर शिलान्यास की सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न की|
इस महोत्सव में संगीत विशाल जैन एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा दिया गया| इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था| इस अवसर पर मंदिर मंत्री अनंत जैन,अशोक सुधीर जैन महेशचंद जैन,सुरेश चंद जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार,प्रदीप जैन पीएनसी,राकेश जैन पर्देवाले निर्मल मौठया,जितेंद्र जैन,पारसबाबू जैन, विमलेश मारसंस, भोलानाथ सिंघई, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,मनीष जैन सतीश जैन विमल जैन,महिपाल जैन, नीलिमा जैन,ऊषा मारसंस,समस्त आगरा, भिंड,ग्वालियर दिल्ली,मुरैना,धौलपुर, गुरुभक्त एवं आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
